Monalisa Facing Problems In Pregnancy, Vikrant Singh Open Up About It: मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। मोनालिसा की शादी को लंबा वक्त बीत चुका है। दोनों ने साल 2016 में 'बिग बॉस 10' में शादी रचाई थी। मोनालिसा और विक्रांत सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह परिवार आगे बढ़ाना चाहते हैं और कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कओई रिजल्ट नहीं मिला है। वहीं इस मामले पर अब मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि मोनालिसा और उन्होंने आईवीएफ का सहारा भी लिया था, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi ने दुनिया को दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक? धड़ल्ले से वायरल हुईं फोटोज
मोनालिसा (Monalisa) के पति विक्रांत सिंह ने बताया कि अब उन्हें परिवार और रिश्तेदार भी बच्चे के लिए बोलने लगे हैं। एक्टर का कहना है कि बच्चा समय रहते ही कर लेना चाहिए, इसमें हमारी ही गलती है। मोनालिसा के पति और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने टेली चक्कर संग बातचीत में कहा, "रिश्तेदार बोलते हैं कि बच्चे क्यों नहीं हैं। पहले मैं कह देता था कि हो जाएगा। लेकिन शादी को वक्त हो चुका है और रिश्तेदार कहते हैं कि उस समय ही क्यों नहीं किया। पहले करते तो हो जाता। मुझे लगता है कि हर चीज का एक समय होता है। मैं कभी-कभी मोनालिसा को भी बोलता हूं कि चावल थोड़े बनाना जो कूकर में सीटी लगाई और पक गया। हो सकता है कि उन्हें लगे कि मैं सुना रहा हूं। लेकिन मेरा मानना है कि बच्चा समय से कर लेना ही ठीक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Armaan Malik के आंगन में फिर गूंजेगी जुड़वा बच्चों की किलकारी, पायल के बाद अब कृतिका मलिक देंगी डबल खुशखबरी?

मोनालिसा और विक्रांत सिंह
विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने घरवालों से मिल रहे दबाव को सही ठहराया। मोनालिसा (Monalisa) के पति ने कहा, "आप सबकी जुबान नहीं बंद करा सकते। अगर परिवार वाले दुखी हैं तो उनका इरादा गलत नहीं है। चीजें समय रहते कर लेनी चाहिए। अभी भी कोशिश जारी है। इस चीज में मेरी और आपकी ही गलती है। हमारे यहां होता है कि खानदान को आगे बढ़ाना है तो चीजों पर ध्यान क्यों नहीं दिया।" विक्रांत सिंह ने इंटपव्यू में बताया कि उन्हें ये तक याद नहीं कि उनके और मोनालिसा के बीच कभी बच्चे को लेकर बात हुई थी। हालांकि विक्रांत ने ये भी साफ किया कि वे लगातार कोशिश करते रहेंगे।
