80 और 90 के दशक में कई कलाकारों ने बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन उन सभी में एक नाम काफी अहम था, जिसने रातों-रात सफलता का वो स्वाद चखा, जो बाकियों के हिस्से नहीं आया। इस कलाकार की पहली फिल्म के पोस्टर पर इसका चेहरा तक नहीं था लेकिन जब इसे दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा तो इसके लम्बे-लम्बे बालों पर ऐसे फिदा हुए कि बाकी कलाकारों की रातों की नींद उड़ गई। बस फिर क्या था इस लड़के के घर के बाहर निर्माताओं की लाइनें लगने लगीं और लड़कियां इसकी दीवानी हो गईं। बताया जाता है कि इस लड़के ने मात्र 11 दिनों के अंदर 47 फिल्में साइन कीं और इंडस्ट्री में खलबली मचाकर रख दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक
Rahul Roy की आशिकी में पड़े दर्शक
हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं, उसका नाम राहुल रॉय है। राहुल को इंडस्ट्री में लाने का श्रेय महेश भट्ट को जाता है, जिनके साथ उनके पुराने ताल्लुकात थे। बताया जाता है कि राहुल रॉय को हीरो बनने का कोई शौक नहीं था लेकिन महेश भट्ट ने जब उन्हें देखा तो अपनी फिल्म में लेने का फैसला लिया। राहुल रॉय को नहीं पता था कि वो महेश भट्ट के साथ मिलकर इतिहास रचने जा रहे हैं। राहुल रॉय की डेब्यू फिल्म आशिकी डायरेक्टर महेश भट्ट ने बनाई थी, जो बहुत बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म के पोस्टर पर तो राहुल रॉय का चेहरा तक नहीं था लेकिन किस्मत उनके नाम शोहरत लिख चुकी थी।

11 दिनों में 47 मूवीज साइन करने वाला स्टार हुआ कंगाल, हॉस्पिटल के बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे
11 दिनों में साइन कर डालीं 47 मूवीज
बहुत कम लोगों को पता है कि राहुल रॉय की आशिकी सुपरहिट होते ही उनके घर के बाहर निर्माताओं की लाइन लग गई। निर्माता कैसे भी राहुल रॉय को अपनी फिल्म में चाहते थे क्योंकि एक न्यूकमर ने जैसे दर्शकों को दीवाना बनाया था, वो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। बस फिर क्या था राहुल रॉय ने मात्र 11 दिनों के अंगर 47 फिल्म साइन कीं और दर्जनों फिल्मों को करने से मना भी किया। जिन फिल्मों को राहुल रॉय ने मना किया था उनें डर भी एक थी, जिसने शाहरुख खान ने सुपरस्टार बना दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: 43 की उम्र में मां बनने के लिए तरसी ये TV हसीना, फेल हुए IVF; अब पति भी बोले- बच्चा समय से करना अच्छा है
कभी भी आशिकी वाली सफलता नहीं दोहरा पाए राहुल रॉय
अभिनेता राहुल रॉय को भले ही आशिकी से बम्पर एंट्री मिली हो लेकिन फिर कभी भी वो करिश्मा नहीं दिखा पाए। राहुल रॉय ने कई फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन दर्शकों ने उन्हें वैसा प्यार नहीं दिया। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच निर्माताओं का भरोसा भी राहुल रॉय पर नहीं रहा और वो देखते ही देखते इंडस्ट्री के वन फिल्म वंडर बनकर रह गए। राहुल रॉय 2000 शुरू होते-होते इंडस्ट्री से ऐसे बाहर हुए कि लोगों को उनका नाम तक याद नहीं रहा।

11 दिनों में 47 मूवीज साइन करने वाला स्टार हुआ कंगाल, हॉस्पिटल के बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे
बुरे दौर में खत्म हो गए थे पैसे
कभी बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाने वाले राहुल रॉय के जीवन में एक दौर इतना भी बुरा आया कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं बचे कि वो अपना इलाज करा पाएं। बताया जाता है कि कुछ वक्त पहले जब राहुल रॉय बीमार पड़े थे तब वो बिल चुकाने की हालत में नहीं थे। ऐसे में उनकी मदद के लिए सलमान खान आगे आए और उन्होंने राहुल रॉय का बिल चुकाया। राहुल रॉय ने खुद ये बात कैमरे पर बताई थी और सलमान खान का शुक्रिया अदा किया।

11 दिनों में 47 मूवीज साइन करने वाला स्टार हुआ कंगाल, हॉस्पिटल के बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे
कुछ दिनों पहले पैसे लेकर रील शूट करने की वजह से झेली ट्रोलिंग
अभिनेता राहुल रॉय कुछ वक्त पहले इंटरनेट ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में आए थे। असल में इंटरनेट पर राहुल रॉय की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वो एक फीमेल कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो में दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो की वजह से उनकी काफी ट्रोलिंग हुई, जिसके खिलाफ उन्होंने खुलकर मोर्चा खोला और बताया कि वो पैसों के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें इसमें कोई शर्म नहीं है। फराह खान और ना जाने कितने ही कलाकारों ने उनका सपोर्ट किया और उन्हें हौंसला दिया कि वो जो कर रहे हैं, एकदम सही है।
