टीवी मसाला

Exclusive: फरहाना भट्ट ने बताया अमाल मलिक के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- मैंने कभी सोचा नहीं था कि हम...

Exclusive Farhana Bhatt Reveals Working Experience With Amaal Mallik: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली फरहाना भट्ट और अमाल मलिक जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में फरहाना भट्ट ने अमाल संग काम करने का अनुभव साझा किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- फरहाना भट्ट इंस्टाग्राम

Exclusive Farhana Bhatt Reveals Working Experience With Amaal Mallik: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस फरहाना भट्ट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। फरहाना भट्ट ने 'बिग बॉस 19' में फिनाले तक अपनी राह बनाई थी। हालांकि वह इस शो में जीत नहीं पाई थीं। वहीं अब जल्द ही फरहाना भट्ट 'बिग बॉस 19' के ही को-कंटेस्टेंट व सिंगर अमाल मलिक के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान अमाल मलिक के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि अमाल मलिक को उनकी मां बिल्कुल बेटे की तरह ट्रीट करती हैं।

अमाल मलिक के बारे में बात करते हुए फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने कहा, "बहुत बार घंटों तक बातें करते हैं। वो मेरी मां से बात करता है। उसके मन में मेरी मां के लिए बहुत सम्मान है। मेरी मां भी उसे बेटे की तरह मानती हैं। डब्बू अंकल मुझे बेटी की तरह मानते हैं तो हमारी ये बॉन्डिंग है।" एक्ट्रेस ने बताया कि अपने और अमाल मलिक के कोलाबोरेशन पर वे दोनों काफी हैरान थे। फरहाना भट्ट ने कहा, "जितने लोग हैरान थे उस चीज को लेकर, हम भी खुद थे। क्योंकि हमने कभी भी सोचा नहीं था कि हम घर के बाहर जाकर इतने अच्छे दोस्त बन जाएंगे और साथ में काम करेंगे, एक-दूजे पर भरोसा करेंगे।"

प्रोजेक्ट के लिए अमाल ने की थी फरहाना भट्ट की टीम से बात

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने इंटरव्यू में आगे बताया कि कैसे अमाल मलिक ने प्रोजेक्ट के लिए उनकी टीम से बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा, "हम टच में थे, लेकिन उसने पहले मेरी मैनेजर से बात की, क्योंकि वो बहुत प्रोफेशनल है। उसने मुझे एक गाना पहले भेजा था, लेकिन वो इससे अलग था। वो बहुत अच्छा गाना था। लेकिन दूसरा गाना अमाल के फैंस को बहुत पसंद था।" बता दें कि अमला मलिक और फरहाना भट्ट के गाने का नाम 'यहीं गुजार दूं' है, जो कि जल्द ही दस्तक देने के लिए तैयार है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article