टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' से बाहर आते ही जीशान कादरी ने बताया तान्या मित्तल का सच, बोले- झूठ बोलती है...

Exclusive Bigg Boss 19 Zeishan Quadri Open Up On Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से जीशान कादरी का पत्ता कट चुका है। वहीं शो से बाहर आने के बाद जीशान कादरी ने तान्या मित्तल के सिलसिले में बात की। उन्होंने कहा कि तान्या मित्तल से वो उसी तरह मिलेंगे, जिस तरह उनके साथ घर में थे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Bigg Boss 19 Zeishan Quadri Open Up On Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचा रखा है। 'बिग बॉस 19' से बीते दिन जीशान कादरी को घर से बेघर होना पड़ा, जिससे उनके कई को-कंटेस्टेंट्स बेहद दुखी नजर आए। वहीं जीशान कादरी (Zeishan Quadri) से बाहर होने के बाद जीशान कादरी ने घरवालों के चिट्ठे खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जीशान कादरी ने हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की है, जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल की गेम और उनके व्यवहार के सिलसिले में बातचीत की। जीशान कादरी (Zeishan Quadri) ने लोगों द्वारा तान्या मित्तल को झूठी कहने पर भी अपने विचार साझा किये।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम जीशान कादरी (Zeishan Quadri) ने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए कहा, "जो बोल रहे हैं कि झूठ बोलती है, क्योंकि वो उनका देख भी रहे हैं और यहां पर सच्चाई भी पता कर रहे हैं। तब ही तो बोल पा रहे हैं कि वो सच बोल रही हैं या झूठ बोल रही हैं। नंबर 2 ये कि जब मैं घर में था, तब मेरी और तान्या की अच्छी बॉन्डिंग थी। जब मुझे 103 डिग्री बुखार हो गया था तो उस लड़की ने, शहबाज ने मेरी ड्यूटी निभाई, मेरा ख्याल रखा, मेरी सेवा की और मैं उससे एक मेंटॉर की तरह भी बात करता था। मैं उसे मजे भी लेता था, मैं उसे समझाता भी था, वो मेरे ही कंधे पर आकर रोती थी। उसने एक बार बोल दिया कि एक तरफा रिश्ता है, आप मुझे बहन नहीं मानते हो, मैं आपको भाई मानती हूं। मैंने बोला कि मैं क्यों नहीं मानुंगा बहन, तू मेरी बहन है फिर।"

जीशान कादरी (Zeishan Quadri) यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए कहा, "वो कल भी आएगी, मैं उससे वैसे ही मिलुंगा, तूने जो अंदर बोला, झूठ बोला, सच बोला, बाहर बोला, नहीं बोला, तुम हो, बाहर की जनता है, मीडिया है, जवाब दो।" बता दें कि जीशान कादरी ने घर से बाहर आने के बाद अमाल मलिक, बसीर अली और शहबाज बडेशा के सिलसिले में भी बातें कीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article