बॉलीवुड

सलमान खान के हाथ लगी Raj & DK की एक्शन-कॉमेडी फिल्म !! जल्द शुरू सकती हैं तैयारियां

Salman Khan's Next With Raj & DK: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने एक नई एक्शन-कॉमेडी के लिए निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके के साथ हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू की जा सकती है।

Image

Pic Credit: Instagram

Salman Khan's Next With Raj & DK: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान (Salman Khan) कई महीनों से लगातार अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर इस वॉर ड्रामा का ट्रेलर जारी किया था, जो भाईजान के फैन्स को काफी पसंद भी आया। ट्रेलर ने भले ही फैन्स के अंदर 'बैटल ऑफ गलवान' को देखने की बेताबी बढ़ा दी है लेकिन अब जो लेटेस्ट जानकरी सामने आई है उसे जानकर सलमान खान के फैन्स खुशी से झूम उठेंगे। सलमान खान के हाथ अब इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर की जोड़ी राज एंड डीके की एक्शन कॉमेडी फिल्म लग गई है।

राज एंड डीके की एक्शन-कॉमेडी में नजर आएंगे सलमान खान

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक राज एंड डीके अपनी इस मूवी के लिए ऐसे अभिनेता की तलाश में हैं, जिनके अंदर शार्प ह्यूमर होने के साथ-साथ स्टाइलिश एक्शन सीन्स करने की भी ताकत हो। ऐसे में डायरेक्टर जोड़ी के दिमाग में केवल के नाम आया है और है सलमान खान। राज एंड डीके पहली बार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं। सलमान खान फिल्म का बेसिक आईडिया पसंद आया है और उन्होंने इस मूवी को करने में भी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान खान और राज एंड डीके के बीच फाइनल बातचीत होनी बाकी है। अगर सब चीजें ठीक रहती है तो इसी साल फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा।

सलमान खान को जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा। यह फिल्म इंडिया-चाइना के बीच हुए क्लैश पर बेस्ड है। फिल्म में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी में मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article