टीवी मसाला

Exclusive: 'अनुपमा' से सुधांशु पांडे के निकलते ही राजन शाही ने ढूंढ लिया नया वनराज, टीटू ने बताया असली सच

Amarjeet Singh Breaks Silence On Sudhanshu Pandey Replacement: 'अनुपमा' सीरियल से सुधांशु पांडे की छुट्टी हो चुकी है। सुधांशु पांडे के अचानक जाने के बाद खबर आई कि मेकर्स ने नया वनराज ढूंढ निकाला है। अब इन अफवाहों पर 'अनुपमा' के अमरजीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बताया।

Image

'अनुपमा' में हुई नए वनराज की एंट्री?

Amarjeet Singh Breaks Silence On Sudhanshu Pandey Replacement: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। "अनुपमा' में आए ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो की टीआरपी भी जबरदस्त चल रही है, लेकिन इन सबके बीच ही सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया। 'अनुपमा' से सुधांशु पांडे के जाने के बाद खबर आई कि राजन शाही ने नए वनराज की तलाश शुरू कर दी है और एक्टर पंकित ठक्कर ने रोल के लिए लुक टेस्ट भी दिया है। हालांकि ये बातें सच हैं या नहीं, इस मामले पर अब अनुपमा के चर्चित एक्टर कुंवर अमरजीत सिंह (Kuwar Amarjeet Singh) ने चुप्पी तोड़ी है।

कुंवर अमरजीत सिंह (Kuwar Amarjeet Singh) ने सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के 'अनुपमा' से अचानक जाने पर बताया कि उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा था। अमरजीत सिंह ने इस बारे में कहा, "ये बहुत हैरान करने वाला था, जब मुझे पता चला कि सुधांशु सर जा रहे हैं। ये राखी वाले दिन की बात है और मैं सेट पर नहीं था, क्योंकि मैं अपने घर गया हुआ था। जब मैं सेट पर आया तो मुझे उनकी एग्जिट के बारे में पता चला।" सुधांशु पांडे के व्यवहार के बारे में अमरजीत सिंह ने कहा, "वो बहुत अच्छे इंसान हैं। वो मेरे लिए एक बड़े भाई और पिता जैसे थे। भले ही स्क्रीन पर हमारा कैरेक्टर एक-दूजे के खिलाफ है, लेकिन हम असल में बहुत मस्ती करते थे। मैं उन्हें खूब याद करूंगा।"

राजन शाही और सुधांशु पांडे की तकरार की खबरों पर बोले अमरजीत सिंह

कुंवर अमरजीत सिंह (Kuwar Amarjeet Singh) ने सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और राजन शाही की तकरार की खबरों पर कहा, "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। क्योंकि मैं सेट पर नहीं था तो केवल राजन सर और सुधांशु सर ही इस बारे में जवाब दे सकते हैं।" अमरजीत सिंह ने पंकित ठक्कर की एंट्री पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता है, लेकिन अभी तक वनराज के लिए कोई एक्टर तय नहीं हुआ है। मैंने किसी भी नए एक्टर को सेट पर नहीं देखा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article