Anupamaa Fame Rupali Ganguly Dance Video Viral In Shimmery Saree: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीआरपी की क्वीन बन चुकी हैं। उनका सीरियल 'अनुपमा' छोटे पर्दे का नंबर 1 शो माना जाता है, जिसने कई सालों से टॉप पर अपनी जगह बनाई हुई है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) के चर्चित एक्टर सुधांशु पांडे ने बीते दो दिन पहले ही बताया कि वह शो छोड़ रहे हैं। सुधांशु पांडे के जाते ही उन्हें लेकर तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। वहीं इसी बीच रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
'अनुपमा' (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 17 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो में रुपाली गांगुली शिमरी साड़ी पहनकर ठुमके लगाती दिखाई दीं। डांस के दौरान रुपाली गांगुली के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा, "क्योंकि जहां प्यार होता है, वहीं जिंदगी भी होती है।" यूं तो सोशल मीडिया यूजर रुपाली गांगुली के डांस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर ने इसे वनराज की छुट्टी से भी जोड़कर देखा।
'अनुपमा' (Anupamaa) एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "वनराज को निकालकर और आध्या को ट्रॉमा देकर अनुपमा खुद नाचने में लगी है।" वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हो। भूलकर भी अनुपमा को छोड़कर जाने की बात मत करना।"
