टीवी मसाला

Exclusive: अमाल मलिक को Bigg Boss 19 में जमकर सपोर्ट कर रहे हैं सलमान खान! पिता डब्बू मलिक ने उगला सच

Daboo Malik Break Silence On Amaal Mallik Getting Support From Salman Khan: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में सलमान खान पर आरोप लग चुके हैं कि वह अमाल मलिक को सपोर्ट कर रहे हैं। इस बात पर अब उनके पिता डब्बू मलिक ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बताया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Daboo Malik Break Silence On Amaal Mallik Getting Support From Salman Khan: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। शो में यूं तो वीकेंड का वार पर सलमान खान कई बार कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए और कई बार उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन बहुत बार ऐसा हुआ है जब सलमान खान पर ये आरोप लग चुका है कि वह अमाल मलिक को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले पर सलमान खान ने एक एपिसोड में कहा भी था कि उन्होंने सबसे ज्यादा क्लास अमाल मलिक की ही लगाई है, जो कि एपिसोड में नहीं दिखाया गया। वहीं अब इस बात पर अमाल मलिक (Amaal Mallik) के पिता डब्बू मलिक ने चुप्पी तोड़ी है।

अमाल मलिक (Amaal Mallik) के पिता डब्बू मलिक ने जूम संग बातचीत में सलमान खान पर लगे अमाल मलिक को सपोर्ट करने के आरोपों का सच बयां किया। उन्होंने कहा, "लोगों को ये समझना होगा कि अमाल कोई ऐसा इंसान नहीं है जो सबसे ज्यादा फिल्में कर रहा है। वो ऐसा इंसान नहीं है जिसे शॉट्स के लिए बुलाया जा रहा है। वो केवल एक साधारण सा संगीतकार है, जिसने अच्छे काम किये हैं और उसे सराहा जा रहा है। उसके पास वो ताकत नहीं है जो लोग सोच रहे हैं। ये केवल अपने आप की सोच है, जो लोगों में पनप रही है और ये वे उसपर थोप रहे हैं।"

अमाल मलिक (Amaal Mallik) के पिता यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'बिग बॉस 19' फेम के बारे में आगे कहा, "हम केवल साधारण से संगीतकार हैं जिन्हें लेकर ये कहा जा रहा है, "इनकी तो ताकत है, दोस्ती है।" हमने पिछले 10 सालों में सलमान खान के साथ कोई काम नहीं किया। बहुत वक्त पहले हो सकता है 2015 या 2016 में हमने उनके साथ काम किया था। उसके बाद हमने लंबे समय तक सलमान खान के साथ कोई काम नहीं किया। न ही हमें समर्थन मिला और न ही हमारा ध्यान रखा गया। कुछ भी ऐसा नहीं है। ये केवल लोग ही हैं जो ऐसी बातें बना रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article