टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक को फेवर कर रहे थे सलमान खान! चुप्पी तोड़ते हुए बोले- ये सच है कि...

Exclusive Amaal Mallik Open Up On Salman Khan Biased For Him Or Not: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में सलमान खान पर आरोप लगा था कि वह अमाल मलिक के लिए पक्षपाती हैं। इस आरोप पर अब अमाल मलिक ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच जाहिर किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Amaal Mallik Open Up On Salman Khan Biased For Him Or Not: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में यूं तो हर कंटेस्टेंट सुर्खियों में रहा था। लेकिन अमाल मलिक को लेकर ये आरोप लगे थे कि सलमान खान उन्हें अपनी छत्रछाया में लेकर चल रहे हैं, साथ ही पक्षपाती भी हैं। हालांकि इन आरोपों पर अब खुद अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान इन आरोपों का सच जाहिर किया। अमाल मलिक ने इन अफवाहों के पीछे का सच भी बताया और ये बात भी स्वीकारी कि वह इंडस्ट्री में सिर्फ सलमान खान के कारण ही हैं।

अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने जूम/टेली टॉक संग बातचीत में 'बिग बॉस 19' के दौरान लगे आरोपों का सच बयां किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये केवल सोच है, क्योंकि हम एक विरासत वाले परिवार से आते हैं। मेरे अंकल ने सलमान खान के साथ काम किया है, मेरे पिता ने किया है। मैंने खुद ने तीन से चार गाने किये हैं। तो हमारा काम का रिश्ता है और इसलिए भी कि उन्होंने आपके साथ, माता-पिता के साथ और अंकल के साथ काम किया है। तो ये हमारी पारिवारिक सांठ-गांठ है। हां ये भी सच है कि मैं इंडस्ट्री में बतौर म्यूजिक कंपोजर सलमान खान की वजह से ही हूं। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने मुझे उठाकर अपनी गोद में बैठा लिया है और जो भी मैं करता हूं तो वो ये कहते हैं कि 'मेरे बच्चे तुमने सही किया।' ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।"

अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने ये भी बताया कि कई चीजें एपिसोड में दिखाई ही नहीं गईं। उन्होंने कहा, "अगर लोगों के मुताबिक, मुझे 30 प्रतिशत डांट पड़ी है तो नहीं मुझे 70 प्रतिशत डांट पड़ी है। लेकिन फिर वो एपिसोड पूरा ही मेरे ऊपर आधारित हो जाता। और उन्हें दूसरों को भी तो डांट खाते हुए दिखाना था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article