Exclusive Akashdeep Saigal On Making Comeback With Naagin 7: टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' की शुरुआत 27 दिसंबर से छोटे पर्दे पर हुई थी, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दीं। 'नागिन 7' की शुरुआत के बाद से ही अभी तक सीरियल में कई सितारों की एंट्री हो चुकी है, जिन्होंने शो को नया ट्विस्ट देने का काम किया है। वहीं अब 'नागिन 7' में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्ट्रेस आकाशदीप सैगल (Akashdeep Saigal) की एंट्री होने वाली है, जो शो को नया मोड़ देंगे। 'नागिन 7' के साथ आकाशदीप सैगल लंबे वक्त बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। वहीं अब उन्होंने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान अपने किरदार से पर्दा उठाया है।
आकाशदीप सैगल (Akashdeep Saigal) की 'नागिन 7' में वापसी से फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या लोगों की उम्मीदों पर उनका दबाव है या नहीं? इसपर आकाशदीप सैगल ने कहा, "देखो अगर मैंने न कहा तो भी दर्शक मुझे प्यार देने वाले हैं। मैं आपसो बताऊंगा। ये मेरी किस्मत है। और जो मुझसे नफरत करना चाहेंगे, वो किसी भी कीमत पर मुझसे नफरत ही करेंगे। और ये ठीक भी है, क्योंकि मैं एक बैडी का रोल अदा करूंगा, जो कि सब जानते ही हैं। तो उन्हें मुझसे नफरत करना ही है, है ना? तो एक एक्टर के नाते, मैं केवल ये ही कह सकता हूं कि जो भी मेरा किरदार होने वाला है मैं उसे करूंगा। मैं बगैर सोचे ही ये किरदार अदा करूंगा कि ये किरदार मुझे क्या फल देगा या लोग मुझे प्यार देंगे या नहीं?"
आकाशदीप सैगल (Akashdeep Saigal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में आगे कहा कि वह अपना काम करेंगे और चीजें युनिवर्स पर छोड़ देंगे। एक्टर ने कहा, "मैं केवल एक ही चीज जानता हूं कि ये सातवां सीजन है और नागिन बहुत मशहूर और सफल शो है और ये महान होने वाला है। ये एकता हैं, आप जानते हो। उन्होंने कुछ तो सोचा होगा तो अगर उन्होंने मुझे इसमें लाने के बारे में सोचा है तो उन्हें ही पता होगा। ये कुछ खास ही होने वाला है।"
