Elvish Yadav Reacts on almost beaten up by Mob: जम्मू में एल्विश यादव और उनके खास दोस्त राघव शर्मा के साथ भीड़ ने मारपीट करने की कोशिश की थी। वायरल वीडियो में एक शख्स राघव का कॉलर पकड़ते हुए नजर आया था। वीडियो में दांवा किया जा रहा था कि भीड़ को देखकर एल्विश वहां से भाग गए थे। अब इस वायरल वीडियो पर एल्विश ने रिएक्ट किया है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एल्विश ने लिखा, जब तक ऐसे न्यूज वाले जिंदा रहेंगे। तब तक फेक नैरेटिव चलता रहेगा। मेरे पे हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे, कलयुग का अंत लेगा।
मारपीट वाले वीडियो पर एल्विश ने किया रिएक्ट
एल्विश अपने दोस्त राघव के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने एल्विश और राघव को रोक लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स ने यूट्यूबर संंग फोटो खींचवाने की अपील की थी। यूट्यूबर ने फोटो खींचवाने से मना कर दिया था जिस वजह से मामला बढ़ गया।
इससे पहले एल्विश का नाम सांपों का जहर बेचने के मामले में सामने आया था। नोएडा पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि एल्विश पर रेव पार्टी में सांप का जहर बेचने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। हालांकि एल्विश ने इन आरोप को बेबुनियाद और झूठा बताया था।
