टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान ने दिखाया Munawar Faruqui को आइना, बोले- 'आपका रिश्ता टूटने की वजह आप खुद हो'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2023, 10:50 AM IST

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: मेकर्स ने हाल ही में वीकेंड का वार का धमाकेदारा प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान मुनव्वर फारुकी की क्लास लगाते हुए नजर आए। इसके अलावा वीकेंड पर शो में रवीना टंडन और अब्दू रोजिक बतौर गेस्ट एंट्री लेंगे।

Image

Bigg Boss 17 promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। ये हफ्ता मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। एक तरफ जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान (Ayesha Khan) की घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुई। दूसरी तरफ मुनव्वर और मन्नारा (Mannara Chopra) की दोस्ती में दरार पड़ गई है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान मुनव्वर की क्लास लगा रहे हैं।

प्रोमो में सलमान कहते हैं, मुनव्वर आपको मन्नारा अजीब वाइब देती हैं। आपका कहना है कि मन्नारा की वजह से आपके और उसके बीच में दूरियां आ गई है। लेकिन ये तो आपकी वजह से है। घर में जब आपका सबसे मुश्किल समय चल रहा था तो सब ने आपका साथ दिया। लेकिन जिस तरह से आपने अंकिता और रिंकू जी को रिस्पेक्ट दिया वैसे आपने मन्नारा को कभी नहीं किया।

सलमान ने लगाई मुनव्वर की क्लास

पिछले कुछ समय से मन्नारा और मुनव्वर के बीच में मन मुटाव चल रहा है। दोनों की घर में बातचीत बंद हो गई है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी मन्नारा और मुनव्वर के बीच में बहस देखने को मिली थी। मन्नारा घर में सबसे ज्यादा मुनव्वर के क्लोज है। वहीं, मुनव्वर भी उन्हें अपना दोस्त कहते हैं। वीकेंड के वार के बाद क्या फिर से होगी दोनों की दोस्ती।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article