Elvish Yadav Post: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एल्विश यादव का विवादों से भी गहरा नाता है। हालांकि इस बार एल्विश यादव किसी और ही वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग ये दावा कर रहे हैं कि एल्विश यादव ने सगाई कर ली है। इस पोस्ट ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...
एल्विश यादव ने कर ली सगाई
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टोरी लगाई है। उन्होंने एक लड़की की तस्वीर शेयर की, जिसमें वो रिंग पहने नजर आ रही है। इस पोस्ट से फैंस में हलचल मच गई है। तस्वीर के साथ एल्विश ने भावुक कैप्शन लिखा, 'प्यार को एक और मौका दिया, मुझे मेरा मिल गया।' कैप्शन और रिंग देखकर लोग सोचने लगे कि क्या ये शादी या सगाई का हिंट है। एल्विश ने स्टोरी में बिग बॉस ओटीटी 2 की सह-प्रतियोगी जिया शंकर को भी टैग किया। जिया ने भी वही स्टोरी रीशेयर की और सिर्फ एक दिल इमोजी लगाया। लोग ये दावा कर रहे हैं कि एल्विश और जिया शंकर ने लगाई कर ली है।

elvish yadav pic
एल्विश यादव और जिया शंकर ने बढ़ाई हलचल
मालूम हो कि अभी तक एल्विश यादव और जिया ने इस बारे में कुछ साफ नहीं कहा है। उनकी चुप्पी से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। जिया पहले अभिषेक मल्हान के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों में घिरी थीं, लेकिन दोनों ने उसे साफ तौर पर नकार दिया था।एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री से जीत हासिल की थी। वो अभी लाफ्टर चेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं। जिया शंकर टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं। जियो शंकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।
