टीवी मसाला

टीवी कल्चर पर राधिका मदान के कमेंट पर भड़कीं एकता कपूर, बोलीं- शर्मनाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 20, 2023, 02:04 PM IST

Ekta Kapoor Slams Radhika Madan: राधिका मदान का बयान टीवी इंडस्ट्री के सितारों को पसंद नहीं आ रहा है। राधिका के बयान पर पहले सायंतनी घोष भड़की थीं और अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने राधिका के बयान पर अपना कमेंट दिया है।

Image

ekta kapoor and radhika madan (credit pic: social media)

Ekta Kapoor Slams Radhika Madan: टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर अक्सर अलग-अलग बातें सामने आती रहती हैं। एक्ट्रेस सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) ने राधिका मदान (Radhika Madan) पर टीवी इंडस्ट्री को नीची नजर से देखने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं राधिका मदान के इंटरव्यू से काफी दुखी हूं। सांयतनी घोष के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने राधिका के कमेंट पर अपनी राय दी है। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सायंतनी के इंटरव्यू का वीडियो शेयर करते हुए राधिका के कमेंट को शर्मनाक और दुखी कहा है। सायंतनी घोष ने सिद्धार्थ कनन को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि जब लोग टीवी से शुरुआत करके एक मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वो टेलिविजन के बारे में ऐसा कैसे बोल सकते हैं?

एक्ट्रेस ने कहा, टीवी कई लोगों को रोजगार देता है और कई बड़े सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस माध्यम को चुनते हैं। आप अपने करियर की शुरुआत टीवी से करते हैं। एक स्टार बन जाते हैं और आपको अपनी फिल्मी जर्नी शुरू करने का मौका मिलता है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी दोस्त मौनी रॉय ने हमेशा टीवी के बारे में ग्रेस के साथ बात की है। मैं उनका आभार जताना चाहूंगी। उन्होंने आगे कहा, वहीं राधिका और अन्य लोग टीवी को नीची नजर से देखते हैं। मुझे लगता है कि टीवी को एक सीढ़ी के रूप में नहीं लेना चाहिए।

राधिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू कहा था, टीवी एक्टर्स 40 से 50 घंटे तक काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हम स्क्रिप्ट के बारे में पूछते तो कहा जाता आप सेट पे चलो, स्क्रिप्ट गर्मा गर्म आ रहा है। डायरेक्टर आखिरी समय में अपने हिसाब से कैरेक्टर की लाइंस में बदलाव करते हैं। वो आखिरी समय में बदलाव करते हैं और कहते थे कि शूट पर आ जाओ। राधिका ने कहा जब मैं अपने कैरेक्टर के बारे में डायरेक्टर से बात करती थी कि वो फिल्म में होता है। ये तो सीरियल है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article