बॉलीवुड

Pathaan 1st डे तोड़गी Baahubali 2 का रिकॉर्ड, पहले वीकेंड में 300 करोड़ कमाएगी शाहरुख खान की फिल्म?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 12:59 PM IST

Pathaan Will break Baahubali 2 record on Box Office?: शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहले दिन का कलेक्शन काफी चौंकाने वाला होगा और इससे सभी हैरान हो जाएंगे। इस फिल्म ने जिस तरह का क्रेज पैदा किया है, हाल के दिनों में कोई भी फिल्म ऐसा करने में कामयाब नहीं हुई है।

Image

Pathaan Box Office

Shah Rukh Khan Pathaan Will be biggest non holiday opening ever?: शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर खूब बज बना हुआ है। यह 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और हालांकि इसकी एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। लगातार इसका आंकड़ा बढ़ रहा है और इसी से सभी आश्वस्त हैं कि शाहरुख खान की फिल्म तेजी से शुरुआत करेगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है, 'पठान का पहला दिन ऐतिहासिक होगा। यह एक शानदार, धरती को हिला देने वाली ओपनिंग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले दिन फिल्म का कलेक्शन काफी चौंकाने वाला होगा और इससे सभी हैरान हो जाएंगे। इस फिल्म ने जिस तरह का क्रेज पैदा किया है, हाल के दिनों में कोई भी फिल्म ऐसा करने में कामयाब नहीं हुई है।'

तरण आदर्श का कहना है कि आखिरी ऐसी फिल्म जिसके बारे में, मैं सोच सकता हूं वह केजीएफ- चैप्टर 2 (2022) है। यहां तक कि वॉर (2019) में भी इतना उत्साह था लेकिन इस बार वॉर से भी ज्यादा क्रेज है। मैं डे 1 में 40 करोड़ प्लस रुपये की उम्मीद कर रहा हूं। स्क्रीन काउंट और शो की संख्या के आधार पर यह उससे आगे भी जा सकता है।

50 करोड़ हो सकती है पठान की 1st डे कमाई?

पठान की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग हो सकती है। फिल्म पहले दिन 50 करोड़ भी कमा सकती है। तरण आदर्श का कहना है, 'हां यह हो सकता है। किसी भी संभावना से इंकार नहीं है।' इधर जयपुर में एंटरटेनमेंट पैराडाइज के मालिक राज बंसल का कहना, 'यह अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनिंग होगी। पहले दिन का कलेक्शन 45-50 करोड़ रुपये के दायरे में रहेगा। इसकी दीवानगी अभूतपूर्व है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले हफ्ते इतना क्रेज नहीं था। लेकिन हर गुजरते घंटे के साथ, यह बेहतर और बेहतर होता जा रहा है।'

अब तक बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन (2017) के पास सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनर होने का रिकॉर्ड है, क्योंकि इसने रिलीज के दिन 41 करोड़ रु. कमाए थे। अगर राज बंसल की भविष्यवाणी सच होती है, तो पठान इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है और यह निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि होगी।

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने भविष्यवाणी की है, 'ओपनिंग डे पर फिल्म लगभग 35-40 करोड़ रुपए कमा लेगी।' साथ ही निर्माता और फिल्म व्यवसाय विश्लेषक गिरीश जौहर ने कहा, 'मुझे खुशी होगी अगर फिल्म कम से कम पहले दिन 35 से 38 करोड़ कमाए। क्योंकि रिलीज वाला दिन नॉन हॉलिडे है। अगर फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी तो दिक्कत है। लेकिन अगर फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो यह बहुत बड़ी चलेगी।'

पठान का ऐसा रहेगा फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

पठान, बुधवार को रिलीज रही है। इसी के अगले दिन नेशनल हॉलिडे है। तरण आदर्श ने कहा, 'यह पांच दिन का वीकेंड है। बुधवार, 25 जनवरी बहुत बड़ी होगा। क्योंकि गुरुवार को 26 जनवरी का हॉलिडे है!' अतुल मोहन का कहना है, 'वीकेंड लगभग 150-175 करोड़ रुपए का होगा। अगर फिल्म पहले दिन में 50 करोड़ रुपये कमा लेती है तो 5 दिनों में 200 करोड़ कलेक्शन होगा।'

गिरीश जौहर ने भविष्यवाणी की है, 'मैं रुपये की उम्मीद कर रहा हूं। पहले पांच दिवसीय सप्ताहांत से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कलेक्शन होगा। अगर फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती है तो पहले पांच दिनों में भारत में 200 करोड़ कमा सकती है। मुझे विदेशों से भी 1.2 करोड़ डॉलर की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है, तो यह इंडस्ट्री के लिए एक बूस्टर होगा।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article