Hina Khan To These TV Stars Attended Ekta Kapoor Ganesh Chaturthi Celebration: डेली सोप क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के घर बीते दिन गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया गया। गणेश चतुर्थी के पांचवे दिन एकता कपूर के घर पर पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें कई टीवी सितारों ने भी शिरकत की। दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर अनीता हसनंदानी, ऋत्किव धंजानी और श्रद्धा आर्या जैसे कई सितारे एकता कपूर (Ekta Kapoor) के घर नजर आए। खास बात तो यह है कि ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान भी एकता कपूर के घर गणेशोत्सव का हिस्सा बनने पहुंचीं। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के घर हुई गणपति पूजा की तस्वीरें और वीडियोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। साक्षी तंवर, करिश्मा तन्ना, शमिता शेट्टी, रिद्धिमा पंडित, रिद्धी डोगरा, दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक तहिया और क्रिस्टल डिसूजा सहित सभी सितारों ने पारंपरिक अवतार में गणेशोत्सव में एंट्री की। खुद हिना खान ने भी कैंसर की परेशानी को ताक पर रखकर वहां सबके साथ एंजॉय किया. हिना खान येलो आउटफिट पहनकर गणेशोत्सव में पहुंचीं थीं। वहां उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ जमकर फोटोज क्लिक कराई। हिना खान को एकता कपूर के घर से निकलता देख फैंस भी खुश हुए।
बॉलीवुड सितारों ने भी की शिरकत
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के घर गणपति पूजा में कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। इसमें राकेश रोशन, संजय गुप्ता और गुनीत मोंगा जैसे सितारे शामिल हैं। एकता कपूर के घर आईं श्रद्धा आर्या को लेकर एक बार फिर से अटकलें लगने लगीं कि वह प्रेग्नेंट हैं। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस ने साड़ी के पल्लू से अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश की।
