टीवी मसाला

Ekta Kapoor ने भाग्य लक्ष्मी के 1000 एपिसोड पूरे होने पर मनाया जश्न, सभी कलाकारों के साथ रात भर की पार्टी

Ekta Kapoor show Bhagya Lakshmi completed 1000 episode: एकता कपूर के शो भाग्यलक्ष्मी ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खुशी का जश्न मनाने के लिए एकता कपूर ने हाल ही में अपने मुंबई के आलीशान घर में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया, जहां इस शो के सभी कलाकार भी शामिल हुए।

Image

Ekta Kapoor show Bhagya Lakshmi completed 1000 episode

Ekta Kapoor show Bhagya Lakshmi completed 1000 episode: एकता कपूर के शो भाग्यलक्ष्मी ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ऋषि ओबेरॉय और ऐश्वर्या खरे द्वारा अभिनीत या शो टीआरपी चार्ट में भी अपना स्थान बनाए हुए है। दर्शकों को यह शो काफी अच्छा लग रहा है। भाग्यलक्ष्मी सीरीयल को एकता कपूर के टेलीफ़िल्म्स द्वारा निर्माण किया गया है। अब शो के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस खुशी का जश्न मनाने के लिए एकता कपूर ने हाल ही में अपने मुंबई के आलीशान घर में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया, जहां इस शो के सभी कलाकार भी शामिल हुए। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रोहित सुचांती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैन्डल पर एकता कपूर द्वारा आयोजित डिनर की अंदरूनी तस्वीरें साझा की। वह सभी कलाकारों और एकता कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आए। रोहित सुचांती ने कैप्शन में लिखते हुए कहा "यह कितनी सुहानी रात थी, भाग्यलक्ष्मी शो की सफलता का जश्न मनाने के लिए। उन्होंने आगे लिखा "सबसे खूबसूरत होस्ट होने के लिए धन्यवाद।'

बता दें कि भाग्यलक्ष्मी सीरियल का प्रीमियर 3 अगस्त, 2021 को हुआ था। इस शो में ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती, और अमन गांधी मुख्य भूमिका में हैं। इस शो की कहानी की बात करें तो यह कहानी यह कहानी पंजाब के गुरदाससपुर की है। जहां की लक्ष्मी रहने वाली है। अधिक जानने के लिए इस शो को आप जी चैनल पर देख सकते हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article