टीवी मसाला

Jawan में शाहरुख खान संग काम करने के बावजूद नहीं मिला एजाज को काम, एक्टर ने बयां किया दर्द

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2024, 11:48 AM IST

एजाज खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज अद्दश्यम को लेकर चर्चा में है। एजाज के साथ दिव्यांका त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है। एजाज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान संग जवान में काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था। एक्टर ने आगे बताया कि मुझे जवान के बाद वैसा काम नहीं मिला जिसकी उम्मीद कर रहा था।

Image

Eijaz Khan (credit Pic: Instagram)

एजाज खान (Eijaz Khan) टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। एक्टर ने कई हिट टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। एक्टर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रहे हैं। एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी के साथ वेब सीरीज अद्दश्यम में नजर आएंगे। एक्टर हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हिट फिल्म जवान में नजर आए थे। एक्टर ने शाहरुख खान संग स्क्रीन शेयर किया था। एक्टर से पूछा गया कि उन्हें शाहरुख और एटली संग काम करके कैसा लगा और इस फिल्म के बाद क्या बदलाव आया है।

एजाज ने बताया कि जवान में उन्हें उनके काम के लिए लोगों से बहुत तारीफ मिली। लोगों ने उनके काम को खूब पसंद किया। भले ही मेरा रोल छोटा था लेकिन मैं दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब रहा। एक्टर ने कहा कि शाहरुख सर, एटली और विजय सेतुपति जैसे स्टार्स संग काम करने का मौका मिला। सभी के साथ बहुत मज आया। लेकिन मुझे ऐसे काम नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी।

जवान के बाद नहीं मिला एजाज को बड़ा ऑफर

एजाज ने कहा, मुझे उस तरह का काम नहीं मिला मुझे जिसकी उम्मीद थी। मुझे लगा था भाई अब तो हो गया। काम मिलेगा, कॉल आएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुछ अच्छे और चैलेजिंग रोल्स के लिए कॉल आए है। फिर जो मुझे पसंद आया मैंने चुन लिया। एक्टर ने कहा कि मैं एक साथ बहुत सारी चीजे नहीं उठाता हूं। मैं एक समय पर एक ही प्रोजेक्ट पर फोक्स करता हूं। एक्टर ने कहा, मेरा पिता ने कहा था ज्ञान कभी बर्बाद नहीं होता है। उसी तरह आज नहीं तो कल आपको आपके काम का क्रेडिट जरूर मिलता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article