Aadujeevitham The Goat Life worldwide collection day 8: नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म डायरेक्टर ब्लेसी की मलयालम फिल्म द गोट लाइफ को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्मों को बनाने में करीब 14 साल लग गए। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
पृथ्वीराज सुकुमारन ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता के लिए पृथ्वीराज ने फैंस का धन्यवाद किया है। फिल्म को सक्सेस पर फैंस दावा कर रहे हैं कि ये मॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी।
फिल्म ने पार किया 100 करोड़
फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन में 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में अमला पॉल, केआर गोकुल, फ्रांसीसी एक्टर जिमी जीन-लुई और अरब अभिनेता तालिब अल बलुशी और रिकाबी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी बेन्यामिन के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म की कहानी केरल के नजीब नाम के व्यक्ति की है जो 90 के दशक में बेहतर जीवन के लिए खाड़ी देश में प्रवास करता है। वहां जाने के बाद उसे ऐहसास का होता है कि घर वापस जाना है। वो वहां से भाग जाना चाहता है।
