धर्मांतरण की वजह से हुआ था एजाज खान-पवित्रा पुनिया का ब्रेकअप? एक्टर ने कहा-'ऐसा कभी हुआ...'
- Authored by: Abhay
- Updated Feb 2, 2026, 05:53 PM IST
Eijaz Khan on Pavitra Punia: टीवी के जाने-माने स्टार एजाज खान (Ajaz Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एजाज खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। एक्टर ने एक्स पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से हलचल मच गई है।
Image Source: Eijaz Khan-Pavitra Punia Instagram
Eijaz Khan on Pavitra Punia: एजाज खान (Eijaz Khan) की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है, खासकर जब बात बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में मिली उनकी प्यारी जोड़ी पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) की आती है। दोनों ने घर में इतना प्यार दिखाया कि फैंस उन्हें बेस्ट कपल का टैग दे दिया था। लेकिन अफसोस, ये प्यार ज्यादा दिन नहीं टिका और ब्रेकअप हो गया। अब एजाज ने एक इंटरव्यू में अपनी फेल रिलेशनशिप्स, पवित्रा के साथ ब्रेकअप और धर्म बदलने वाले पुराने विवाद पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं एजाज खान ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या कहा है जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: Pavitra Punia पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
एक्स को लेकर कही ये बात
ABP की रिपोर्ट के मुताबिक एजाज खान ने अपनी शादी और रिलेशनशिप्स को लेकर दिल खोलकर बात की है। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी कोई एक्स पार्टनर उनके बारे में कुछ कहती है, तो उन बातों को मीडिया में तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। अलग सवाल पूछा जाता है और जवाब को गलत तरीके से ट्विस्ट कर दिया जाता है। उन्होंने एक पॉडकास्ट का जिक्र किया जहां उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड के बयान को दिखाया गया कि उन्होंने उसका धर्म बदलने की कोशिश की थी। एजाज ने साफ कहा कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। बाद में खुद उसने भी इस बात से इनकार किया था।

Image Source: Ajaz Khan Pavitra Punia Instagram
सबका सम्मान करना चाहिए
एजाज ने आगे कहा कि गुस्सा निकालना उनकी आदत नहीं है। वो अपनी एक्स पार्टनर के साथ कभी जुबानी जंग शुरू नहीं करना चाहते। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं किया और आगे भी कभी नहीं करेंगे। उनका मानना है कि रिश्ते टूटने के बाद भी सम्मान बनाए रखना चाहिए।

Ajaz Khan Pavitra Punia Instagram
बपचन को याद करके लगता है डर
एजाज ने बचपन की एक दर्दनाक बात भी शेयर की। एजाज ने बताया कि उन्होंने बचपन में फिजिकल अब्यूज का सामना किया था, जिसकी वजह से उन्हें फिजिकल टच को लेकर हमेशा एक डर सा लगा रहता था। लेकिन अब वो उस डर से काफी हद तक बाहर निकल चुके हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी प्रोग्रेस की है।

Ajaz Khan Pavitra Punia Instagram
बिग बॉस में कैसा था एक्सपीरियंस?
एजाज ने बिग बॉस (Bigg Boss) के अनुभव को बहुत अहम बताया। उन्होंने कहा कि उस शो ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। अब उन्हें ये समझ आ गया है कि बहस या गुस्से के दौरान जो व्यक्ति शांत रहता है, वही असल में कंट्रोल में होता है। इसलिए अब वो कोशिश करते हैं कि जब तक बहुत ज्यादा ट्रिगर न किया जाए, तब तक खुद को शांत रखें। एजाज की ये बातें दिखाती हैं कि वो कितने समझदार और मैच्योर तरीके से अपनी जिंदगी को हैंडल कर रहे हैं।

Ajaz Khan Pavitra Punia Instagram
पवित्रा पुनिया ने बदला था बयान
एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्होंने शुरू से ही एजाज खान को साफ कह दिया था कि वो अपना धर्म कभी नहीं बदलेंगी। इसके बावजूद कुछ समय बाद मीडिया में खबरें फैल गईं कि ब्रेकअप की असली वजह यही थी – एजाज ने कथित तौर पर पवित्रा से धर्म परिवर्तन की मांग की थी। लेकिन बाद में पवित्रा ने खुद आगे आकर इस बात को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि उनका रिश्ता टूटने की वजह धर्म नहीं था।