टीवी मसाला

Top 7 Diwali Movies: रोशनी से जगमग होगा दिल का दरवाजा, अगर परिवार के साथ बैठकर देख लीं ये 7 बॉलीवुड फिल्में

Top 7 Diwali Movies: रोशनी का त्योहार दिवाली की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी इस त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए एक साथ शामिल होते हैं। हाँ, अगर आप प्लान बना रहे हैं इस त्योहार परिवार संग बॉलीवुड फिल्म देखने का तो ये लिस्ट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Image

Image Source: Imbd

Top 7 Diwali Movies: दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसमें पूरा परिवार एक साथ आकार सेलिब्रेट करता है। 14 वर्ष के वनवास के बाद राम जी रावण का वध कर वापिस अयोध्या आए थे जिसके चलते दिवाली मनाई जाती है। इस दिन लोग लक्ष्मी गणेश की पूजा करते हैं और भगवान राम के आगमन पर जमकर पटाखे भी फोड़ते हैं। दिवाली के ही दिन परिवार, दोस्त और रिश्तेदार एक साथ आकार इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। आज हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के नाम बताएंगे जिन्हे आप दिवाली के मौके पर परिवार संग जरूर देखें। ये फिल्में आपके परिवार को भरपूर मनोरंजन देंगे।

प्रेम रतन धन पायो

Prem Ratan Dhan Payo

Prem Ratan Dhan Payo

साल 2015 में रोमांस और एक्शन फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दिलवाले की है को खुशमिजाज और एक मददगार आदमी है। प्रेम अयोध्या में रामलीला करता है जिसे राजकुमार से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर नजर आए थे। ये एक परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है।

कभी खुशी कभी गम

Kabhi Khushi Kabhie Gham

Kabhi Khushi Kabhie Gham

शाहरुख खान, काजोल और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' एक परफेक्ट फैमली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी से आपको परिवार की ताकत और अटूट रिश्तों का ज्ञान मिलेगा। दिवाली पर आप 'कभी खुशी कभी गम' परिवार संग जरूर देखें। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी जिसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया।

छावा

Chhaava

Chhaava

साल 2025 के शुरुआत में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' रिलीज हुई थी। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, संभाजी महाराज के जीवन और वीरता पर बनी है। संभाजी ने 9 साल के राज में 120 युद्ध लड़े थे। औरंगजेब के खिलाफ संभाजी के युद्धों को दिखाया गया है। छावा को आप परिवार संग देखने वाली दिवाली मूवी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।

हम साथ साथ हैं

Hum Saath Saath Hain

Hum Saath Saath Hain

सूरज बड़जात्या अपनी फैमली फिल्मों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। फिल्म 'हम साथ साथ है' का इस लिस्ट में शामिल होना तो बनता है। जी हाँ, साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' को हमेशा लोगों ने परिवार संग देखा क्यूंकी इसमें रिश्तों की अहमियत के बारें में अच्छे से समझाया है। दिवाली के मौके पर ये फिल्म देखना नया भूलें।

फिर हेरा फेरी

Phir Hera Pheri

Phir Hera Pheri

परिवार संग हंसी से लोट-पोट होना चाहते हो तो फिल्म 'फिर हेरा फेरी' आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में राजू, श्याम और बाबूराओ के साथ धोखा होता है जिसमें वो अपने जीवन की सारी जमा पूंजी खो देते है। तीनों की जोड़ी और कॉमेडी आपको भरपूर एंटेरटेन्मेंट देगी।

थामा

Thama

Thama

आयुष्मान खुर्राना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' 21 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन रिलीज होगी। ये एक कॉमेडी और हॉरर फिल्म है जिसे आप परिवार संग बड़ी स्क्रीन पर देखने जा सकते हैं। इस फिल्म में नेशनल क्रश रश्मिका वैमपायर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'थामा' के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या इसकी कहानी लोगों का दिल जीत पाएगी या नहीं।

छिछोरे

Chhichhore

Chhichhore

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' का नाम कोई कैसे भूल सकता है। इस फिल्म ने कॉलेज की यादों को ताजा किया था। फिल्म को दिवाली पर परिवार संग देखना आप मिस ना करें। फिल्म में अन्नी नाम का किरदार अपने और दोस्तों पर लगे लूजर का टैग को हटाने की कोशिस करता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article