Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Outing: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया ( Vivek Dahiya) शादी के 10 साल बाद माता पिता बन गए हैं। दिव्यांका ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जिसके बाद से ही दिव्यांका अपनी मडरहुड जर्नी में बिजी हैं और विवेक अपनी पत्नी का हर पल साथ दे रहे हैं। दिव्यांका और विवेक लगातार बच्चों से जुड़ी छोटी छोटी बातें अपने व्लॉग में बता रहे हैं, लेकिन अब दोनों ने बड़ा फैसला लिया है। दिव्यांका डिलीवरी के 13 दिन बाद ही घूमने निकल गई हैं और विवेक ने उनका साथ दिया। इस मौके पर दोनों ने बच्चों को घर छोड़ दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'बेटी आ गई', 38 साल की उम्र में मां बनीं Surbhi Jyoti, दिया क्यूट की नन्ही परी को जन्म)
बाहर घूमने निकलीं दिव्यांका त्रिपाठी, नानी ने संभाले बच्चे
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पैरेंट्स बनने के बाद पहली आउटिंग की झलक दिखाई। व्लॉग की शुरुआत विवेक के साथ होती है, जो अपनी सासू मां को बताते हैं कि वह और दिव्यांका थोड़ा बाहर घूमकर आने का प्लान कर रहे हैं और दिव्यांका की मां इस फैसले से खुश होती हैं और फिर विवेक कहते हैं कि बच्चों को तो आप संभाल लेंगी। इसके बाद विवेक दिव्यांका के पास जाते हैं, जो अपने नन्हें बच्चों के कपड़े सेट कर रही होती हैं और वह अपनी वाइफ को बताते हैं कि वह बाहर घूमने जा रहे हैं। हालांकि, दिव्यांका विवेक के इस फैसले पर ज्यादा खुश नहीं होतीं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिव्यांका अपने बच्चों के लिए परेशान होती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ओह मैं गे ...', Mouni Roy ने सेक्सुएलिटी पर उठे सवाल का दिया मुंहतोड़ जवाब, Disha Patani संग जुड़ा था नाम)
