टीवी मसाला

Divyanka Tripathi ने बाहों में लेकर जुड़वा बच्चों पर लुटाया खूब सारा प्यार, दुनिया को दिखाई पहली झलक

Divyanka Tripathi Showers Love On Her Twins: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने दोनों बेटों की झलक पहली बार दुनिया को दिखाई है। इससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिखाई जुड़वा बेटों की झलक, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Divyanka Tripathi Showers Love On Her Twins: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने बीते महीने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस शादी के करीब 10 साल बाद मम्मी बनी थीं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया अक्सर अपने बच्चों से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर भी साझा करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने फोटोज शेयर कर अपने जुड़वा बेटों की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें वह दोनों बच्चों को सीने से लगाकर उनपर ढेर सारा प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जुड़वां बेटों की मां Divyanka Tripathi ने Vivek Dahiya संग की छठी पूजा, मां-सास ने रखा हर रीति रिवाज का ध्यान

    दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) पहली फोटो में जहां बेटे को किस करती दिखाई दीं। वहीं दूसरी फोटो में दिव्यांका अपने बेटे की ओर देखकर मुस्कुराती हुई नजर आईं। दोनों की तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी की खुशी देखने लायक रही। इन फोटोज को साझा करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मुझे चुनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।" दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ ही घंटे पहले इन फोटोज को साझा किया था। लेकिन तस्वीरों पर दो लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। एक्ट्रेस आरती सिंह ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मां बेटा सबसे प्यारे।" वहीं रुहानिका धवन ने हार्ट शेप इमोजी साझा कर अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने कमेंट किया, "दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ये है मोहब्बतें' फेम Shireen Mirza ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटे का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

      divyanka tripathi (6)

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      जुड़वा बेटों का विवेक दहिया ने रखा ये निकनेम

      दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया ने अभी तक अपने बच्चों के नाम से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन विवेक दहिया ने एक व्लॉग में बताया था कि उन्होंने बच्चों का निक नेम टी 1 और टी 2 रखा है। हालांकि इस नाम को सुनकर दिव्यांका त्रिपाठी ही नहीं, परिवार के बाकी लोग भी हैरान रह गए थे कि ये कैसा नाम है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article