टीवी मसाला

जुड़वां बेटों की मां Divyanka Tripathi ने Vivek Dahiya संग की छठी पूजा, मां-सास ने रखा हर रीति रिवाज का ध्यान

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Celebrate Chathi Pooja: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बेटों की छठी पूजा हो गई है। कपल ने इस खास पल का वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

Image

divyanka tripathi-vivek dahiya (photo credit- youtube)

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Celebrate Chathi Pooja: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया दो जुड़वां बेटों के माता-पिता बन गए हैं। एक समय पर दिव्यांका और विवेक पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते थे, लेकिन अब दोनों अपनी जिंदगी के हर खास पल को फैंस संग शेयर करते हैं। दिव्यांका और विवेक ने व्लॉगिंग शुरू कर दी है, जिसमें वह बेबी संग हर पल को शेयर करते हैं। दिव्यांका के बच्चों के जन्म को छह दिन से ज्यादा समय हो गया है और ऐसे में एक्ट्रेस ने छठी पूजा की। विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने इस छठी पूजा के हर खास पल को अपने लेटेस्ट व्लॉग में शेयर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Dipika Kakar की हुई इम्यूनोथेरेपी, अस्पताल से Shoaib Ibrahim ने पत्नी और पिता का दिया हेल्थ अपडेट)

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बेटों की हुई छठी पूजा

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपना लेटेस्ट व्लॉग शेयर कर दिया है, जिसमें उन्होंने छठी पूजा की तैयारियां और पूजा का तरीका सब कुछ दिखाया है। इस वीडियो से साफ है कि दिव्यांका की छठी पूजा पूरे रीति-रिवाज से की गई है। दिव्यांका की सास और मां ने हर बारीकी का ध्यान रखा है। एक्ट्रेस की सास और मां ने दोनों बच्चों के लिए ढेर सारी शॉपिंग की। इसके बाद पूरे घर के सजाया गया और फिर पूजा के लिए खाना तैयार किया गया, जो वेस्टर्न नहीं था बल्कि पूरी तरह देसी था। इतना ही नहीं, इस रस्म में छठी माई के लिए पेन और कॉपी भी मंगवाए गए, जिसके पीछे का असली कारण दिव्यांका और विवेक ने खुद बताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', AICWA की कार्रवाई पर आगबबूला हुईं Shilpa Shinde, विवाद के बीच शेयर किया ऐसा पोस्ट)
    divyanka tripathi-vivek dahiya

    divyanka tripathi-vivek dahiya (photo credit- instagram)

      विवेक दहिया हुए इमोशनल

      विवेक दहिया ने अपने व्लॉग में बताया कि छठी पर छठी मईया बच्चों का भविष्य लिखती हैं, इसलिए पूजा में कॉपी-पेन रखा जाता है। ताकि पूजा के बाद छठी मईयां आएं और बच्चों का भविष्य लिखें। इसके अलावा, कपल ने व्लॉग में वो जगह भी दिखाई, जहां पर पूजा हुआ। इस मौके पर पूजा में इस्तेमाल होने वाले हर सामान का काफी बारीकी से ध्यान रखा गया। वहीं, आखिर में सारी तैयारियों के बाद दिव्यांका और विवेक के साथ दोनों बच्चों के दादी-दादा और नानी-नानी ने पूरे मन से पूछा की। इस मौके पर विवेक त्रिपाठी काफी इमोशनल भी नजर आए। सोशल मीडिया पर दिव्यांका और विवेक का ये व्लॉग तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के दिव्यांका के बच्चों की छठी पूजा का नजारा काफी पसंद आया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article