Divya Agarwal Shares Post On Second Marriage Anniversary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दिव्या अग्रवाल को आखिरी बार 'द 50' में देखा गया। लेकिन इस शो में रहते हुए दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी सामने आई थीं। 'स्प्लिट्जविला' फेम भव्या सिंह ने बताया था कि दिव्या अग्रवाल अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं। इन खबरों के बीच दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने बताया कि उन्होंने अपूर्व पडगांवकर से शादी क्योंकि की थी। एक्ट्रेस की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है।
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपूर्व पडगांवकर के साथ एक वीडियो शेयर किया, जो कि रनवे से जुड़ा था। इस वीडियो में दोनों की खुशी देखने लायक रही। दिव्या अग्रवाल ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैंने आपसे शादी की क्योंकि आप ही वो थे जो हर चीज समझते थे। आपने मुझे कभी भी बदलने की कोशिश नहीं की। आप मुझसे जुड़ी हर चीज जानते थे। शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं। आगे और भी दिन साथ में चाहती हूं, चाहे वो कितने ही क्रेजी हो जाएं। ये ही वो इंसान है और ये कभी भी इस बात से नहीं डरे कि मैं क्या सोच रही हूं और महसूस कर रही हूं। उन्हें सब पता होता है।"
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के इस वीडियो पर टीना दत्ता, रूही चतुर्वेदी और गौहर खान जैसे कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने साल 2024 में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर पहले भी तलाक की खबरों के लिए चर्चा में आ गए थे। दरअसल, दिव्या ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थीं, जिसके बाद उनके तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने अपने प्रोफेशनल स्पेस के लिए वो तस्वीरें डिलीट की थीं।
