टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस को बिग बॉस ओटीटी से फेम मिला है। एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी हैं। दिव्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप करने के बाद बेस्टफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर से सगाई कर ली थी। अपूर्वा से सगाई करने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई थी। एक्ट्रेस ने पहली बार वरुण सूद (Varun Sood) संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।
दिव्या ने बताया कि मेरे पापा के जाने के बाद मेरे पास कोई नहीं था। मुझे उस समय एहसास हुआ कि मेरे पास कोई नहीं है। ऐसे रिश्ते में रहने का क्या फायदा। उस समय मेरी मुलाकात मेरे दोस्त अपूर्वा पडगांवकर से हुई थी। उसने मुझे उस समय संभाला। रिलेशनशिप में रहकर भी मैं उसके बारे में ही सोचती थी। मुझे एहसास हुआ कि मैं वरुण के साथ गलत कर रही हूं।
दिव्या ने कहा कि मैं वरुण के लिए पागल थी और मैं चाहती थी कि वो मेरे साथ रहे। वहीं, अपूर्वा बहुत ही मैच्योर था। वो मुझे समझता है। एक्ट्रेस ने कहा कि अपूर्वा से जब मैं पहली बार मिली थी तब मुझे एहसास हो गया था कि वो मेरे पापा की तरह है। मैं उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन मेरा पापा हमारे रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे। दिव्या इसके बाद एमटीवी स्पिल्ट्सविला में नजर आई थी। एक्ट्रेस ने प्रियांक शर्मा को कुछ समय के लिए डेट किया था। लेकिन दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। प्रियांक के बाद एक्ट्रेस ऐस ऑफ स्पेस में वरुण सूद से मिली। इस शो से दोनों ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया।
