टीवी मसाला

दिव्या अग्रवाल ने एक्स को किया चीट, भड़के यूजर्स बोले- पैसे के लिए इतना नीचे कैसे गिर सकता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 2, 2023, 06:00 PM IST

दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर चीट किया था। एक्ट्रेस का बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोई पैसे के लिए कितना गिर सकता है।

Image

Divya Agarwal (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया है। एक्ट्रेस की मुलाकात वरुण सूद से एक शो पर हुई थी। शो में दोनों ने एक- दूसरे के लिए प्यार का इजाहर किया और रिलेशनशिप में आ गए। दोनों ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया। साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस अपने दोस्त अपूर्व पडगांवकर के साथ रिलेशनशिप में आ गई। इस वजह से एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हुई थी।

दिव्या ने हाल ही में आरजे अनमोल और अमृता अरोड़ा को इंटरव्यू दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने एक्स को चीट किया। इस वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर है। लोग एक्ट्रेस को खरी- खोटी सुना रहे हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं दिव्या अग्रवाल

दिव्या ने इंटरव्यू में बताया कि मैं एक दिन अपूर्व के घर गई और मुझे उनका घर अच्छा लगा। मुझे याद आया कि मैं तो वरुण के साथ रिलेशनशिप में हूं। वरुण के साथ होते हुए भी मुझे अपूर्व के लिए फीलिंग्स होने लगी थी। एक्ट्रेस का बयान चर्चा में है। लोगों का कहना है कि घर के लिए कोई बॉयफ्रेंड को कैसे चीट कर सकता है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पैसा का लालच इंसान को अंधा बना देता है। हालांकि दिव्या को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article