टीवी मसाला

Disha Parmar और Rahul Vaidya के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी ने लिया जन्म

Disha Parmar Rahul Vaidya Welcomes Baby Girl: टीवी के मशहूर कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर किलकारी गूंजी है। इस बात की जानकारी खुद कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है। राहुल वैद्य और दिशा परमार को इस खुशखबरी के लिए सेलेब्स जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Image

दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर आई नन्ही परी

Disha Parmar Rahul Vaidya Welcomes Baby Girl: टीवी के मशहूर कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) के घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी। राहुव वैद्य और दिशा परमार को इस खुशखबरी के लिए फैंस और सितारे भी जमकर बधाइयां दे रहे हैं। राहुल वैद्य ने घर में बेटी के जन्म पर भगवान के साथ-साथ डॉक्टर का भी आभार जताया।

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की। कपल ने पोस्ट में लिखा, "हमारे घर बेटी ने जन्म लिया है। मम्मी और बेबी दोनों ही बिल्कुल ठीक हैं और स्वस्थ हैं। हम डॉक्टर धृप्ति को शुक्रिया अदा कना चाहेंगे, जो शुरुआत से ही बेबी के साथ थीं। सबसे बड़ा शुक्रिया हमारे परिवार और अस्पताल का, जिन्होंने डिलीवरी के दौरान काफी मदद की। और हम बहुत खुश हैं, कृप्या हमारी बेटी को अपना आशीर्वाद दें।"

मई में किया था राहुल और दिशा ने प्रेग्नेंसी का खुलासा

बता दें कि दिशा परमार और राहुल वैद्य ने मई में बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। दोनों ने मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था, जिसमें दिशा परमार के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक रहा। दिशा परमार और राहुल वैद्य की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लेकिन उनके बीच प्यार की शुरुआत 'बिग बॉस 14' से हुई। वहीं साल 2021 में राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article