bade achhe lagte hain 2: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में प्रिया का किरदार निभा रही हैं। हालांकि अब फैन्स को एक्ट्रेस ने अपने नए फैसले से बड़ा झटका दिया है। खबर है कि दिशा परमार ने अचानक एकता कपूर का शो छोड़ दिया है। हाल ही में खबरें आई थीं कि नकुल मेहता अब इस बड़े अच्छे लगते हैं-2 का हिस्सा नहीं हैं। उनके शो छोड़ते ही ये सीरियल सुर्खियों में आ गया था। अब टीवी सीरियल एक बार फिर से चर्चा में है ऐसा इसलिए है क्योंकि दिशा भी शो छोड़ रही हैं। उनका कारण शायद आपको हैरान कर सकता है।
शो की लीड एक्ट्रेस दिशा परमार को लेकर भी यही खबर आ रही है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से उनकी जर्नी अब खत्म होने वाली है। ईटाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में प्रिया की भूमिका नहीं निभाने के बारे में बात की। एक्ट्रेस दिशा परमार ने शो से अलग होने की बात कही है।
लीप की वजह से छोड़ा बड़े अच्छे लगते हैं-2
उन्होंने कहा, 'पहले भी, जब मेकर्स ने एक लीप लगाई थी और मुझे एक पांस साल की बच्ची की मां का रोल करना था, मेरी अपनी अकांक्षाएं थीं। लेकिन, तब ट्रैक बहुत दिलचस्प था और मैंने इसका लुत्फ उठाया। मैंने इसके साथ आगे बढ़ने का फैसला किया और यह एक शानदार अनुभव रहा। लेकिन अब शो में 20 साल का लीप होने जा रहा है। 20 साल की लीप से साथ एक आधा साल, यह आगे बढ़ने का समय है। मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं शो छोड़ रही हूं बल्कि नए प्रोजेक्ट्स और नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं। बड़े अच्छे लगते हैं 2 एक शानदार अनुभव था और मैंने इसका भरपूर आनंद लिया।'
आपने सही पढ़ा है, 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की दिशा परमार भी अब शो छोड़ रही हैं। डेली सोप सालों तक चलते हैं और हम न केवल एक्टर या एक्ट्रेस की उम्र देखते हैं बल्कि उनके कैरेक्टर्स की उम्र बड़ी जल्दी बढ़ती चली जाती है। चरित्र की उम्र बढ़ना कुछ ऐसा नहीं है, जिसके साथ दिशा फिलहाल ठीक नहीं हैं और इसलिए वह शो छोड़ रही हैं।
