बॉलीवुड

Tunisha Sharma Suicide Case: डिप्रेशन की दवाई नहीं खा रही थी तुनिषा शर्मा, पुलिस ने किया खुलासा

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि अदाकारा डिप्रेशन की दवाइयां नहीं ले रही थी। अदाकारा तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस शीजान खान से लगातार पूछताछ कर रही है। शीजान ने बताया है कि तुनिषा शर्मा पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थी।

Image

Tunisha Sharma Suicide Case: डिप्रेशन की दवाई नहीं खा रही थी तुनिषा शर्मा, पुलिस ने किया खुलासा

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) आत्महत्या केस पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में बना हुआ है। तुनिषा शर्मा ने मात्र 20 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिषा शर्मा के अचानक चले जाने से टीवी इंडस्ट्री हिल गई है। तुनिषा शर्मा के परिवार के अनुसार उनके शीजान खान (Sheezan Khan) की वजह से एक्ट्रेस परेशान चल रही थी। एक समय के बाद चीजें इतनी परेशान करने लगीं कि तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। तुनिषा की मौत के बाद यह बात सामने आई कि वो डिप्रेशन में थीं और दवाइयां ले रही थीं। तुनिषा शर्मा के फैंस को यह बात काफी परेशान कर रही है क्योंकि अदाकारा बहुत कम उम्र में ही डिप्रेशन में चली गई थी। फैंस के मन में यह सवाल कौंध रहा है कि तुनिषा के साथ ऐसा क्या हुआ होगा कि वो इतनी सी उम्र में ही डिप्रेशन की शिकार हो गई।

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी की मानें तो तुनिषा शर्मा डिप्रेशन में नहीं थी। तुनिषा के डिप्रेशन की खबर बेबुनियाद है। पुलिस ने बताया है कि अदाकारा किसी तरह की दवाइयां नहीं ले रही थी। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी से यह साफ हो गया है कि अदाकारा को जिंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव से परेशान थी लेकिन डिप्रेशन की दवाइयां नहीं ले रही थी।

27 दिसम्बर को होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि अदाकारा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार आज होगा। तुनिषा शर्मा की मां और चाचा उनका मृत शरीर लेने के लिए पहुंच गए हैं। सुनने में आ रहा है कि तुनिषा शर्मा की मां की हालत बिल्कुल ठीक नहीं है। जब से उन्होंने अपनी बेटी का मृत शरीर देखा है, तब से वो बेसुध होकर रो रही हैं। अदाकारा तुनिषा शर्मा की मां ने बेटी की मौत की वजह एक्टर शीजान खान को बताया है। एक्ट्रेस की मां के अनुसार, शीजान खान ने उनकी बेटी का यूज किया और छोड़ दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article