टीवी मसाला

दीपिका कक्कड़ की ननद बनने वाली हैं मां, प्रेग्रेंसी पर छलका दर्द, बोलीं- मेरे बच्चे के लिए करें दुआ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 27, 2023, 08:13 PM IST

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) की ननद सबा ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। सबा ने बताया कि वो मां बनने वाली है। सबा अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड है। इसके साथ उन्होंने अपने प्रेगेंसी में हो रही कॉप्लिकेशन को लेकर भी चिंता जताई है।

Image

dipika kakkar and saba (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) की ननद और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन ने पिछले साल नंवबर महीने में शादी की थी। एक्ट्रेस की ननद सबा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की ननद सब ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की। सबा और उनकी पति सनी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। सबा ने बताया कि उनकी प्रग्नेंसी में काफी कॉम्पीलिकेशन है जिसकी वजह से मैं चाहती हूं कि आप मेरे बच्चे के लिए दुआ करें। सबा पेशे से यूट्यूब व्लॉगर हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

सबा ने अपने व्लॉग में सबसे पहले फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। खालिद नियाज ने इस वीडियो को शुरू करते हुए बताया कि आप सभी ने देखा था कि सबा शोएब भाई के व्लॉग में बहुत रो रही थी। लोगों ने सबा को लेकर कई सवाल पूछे थे। इसके बाद सबा कहती हैं कि बात खुशी है कि लेकिन हम इसे सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं। मुझे उस समय हो रही परेशानियों को लेकर रोना आ रहा था। अभी भी परेशानियां कम नहीं हुई है। हम अपनी खुशियों को सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं।

दीपिका कक्कड़ की ननद हैं प्रेग्नेंट

सबा ने बताया कि मुझे PCOS की दिक्कत है। डॉक्टर ने कहा था कि कुछ समय ट्रीटमेंट चलेगा और ठीक हो जाऊंगी। जब मैं अपनी मां के साथ रेगुलर चेकअप के लिए गई तो डॉक्टर ने बताया मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं अभी 6 हफ्ते की प्रेग्नेंट हूं। मैंने सभी को ये गुड न्यूज दी थी। लेकिन ईद के दिन मुझे बहुत ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टर ने दावा दी थी तो ब्लीडिंग धीरे-धीरे होने लगी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से मुझे एंजाइटी हो रही है। मेरा बीपी भी बढ़ गया है। इसकी वजह से बेबी की हार्टबीट ऊपर नीचे है उसकी वजह से मुझे काफी डर लग रहा है। आप सभी मेरे बच्चे के लिए दुआ करें।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article