टीवी मसाला

शोएब इब्राहीम की पहली बीवी संग दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो, पति को उंगली पर नचाती दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका शोएब की पहली पत्नी के साथ दिखी और सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने पति को अपनी उंगली पर भी नचाया। यहाँ देखिए कपल का मजेदार वीडियो।

Image

Image Source: Shoaib Ibrahim Instagram

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: टीवी के सबसे पसंदीदा कपल कहलाए जाने वाले शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कई सालों से दीपिका तो महीनों से शोएब इब्राहीम छोटे परदे से गायब चल रहे हैं। ये कपल अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वलॉग बनाना नहीं भूलते। फैंस भी इनके वलॉग देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर शोएब इब्राहीम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दीपिका कक्कड़ उनकी पहली बीवी के साथ दिखी। सिर्फ यही नहीं दीपिका ने शोएब को कैसे उंगली पर नचाया ये भी देखना काफी मजेदार लगा।

लेटेस्ट इंस्टाग्राम रील पर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) की पहली बीवी यानी उनके फोन को छिन लेती है। शोएब का फोन छिनकर दीपिका कक्कड़ पति से सारे डिमांड पूरे करने को कहती है। इस दौरान फोन छिन जाने के बाद शोएब बिन पानी मछली के तिलमिलाते हुए नजर आए। लेकिन आखिरी में शोएब अपना फोन लेकर वहाँ से भाग जाते हैं। दरअसल रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में दीपिका ने बताया था कि शोएब को फोन का चसका है। खुद दीपिका ने ये भी कहा था कि शोएब का फोन उनकी पहली बीवी यानी एक्ट्रेस की सौतन है। ऐसे में ये चीज अब शोएब ने वीडियो के जरिए फैंस को दिखाई जिसे देखने में काफी मजा आया। ये इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस भी शोएब और दीपिका से ऐसी रील्स की डिमांड करते हुए नजर आए।

वहीं अब बात करें दीपिका और शोएब की तो साल 2018 में दोनों ने एक दूजे से शादी की। आपको ये मालूम ही है कि शादी के लिए दीपिका ने मुस्लिम धर्म को अपना लिया। वहीं दीपिका को स्टेज-2 लिवर कैंसर हुआ था। 14-घंटे की सर्जरी के ज़रिए ट्यूमर हटाया गया था। अब दीपिका कक्कड़ भले ही कैंसर फ्री हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि इलाज के दौरान उनके शरीर पर साइड इफेक्ट भी दिख रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article