Dipika Kakar Surgery Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कठिन समय से जूझ रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने फैंस को सूचित कर बताया कि उन्हे सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर है। इस खबर को सुनते ही फैंस और टीवी सेलेब्स दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे। बीते दिन शोएब इब्राहीम ने अपडेट देते हुए जानकारी दी कि कल दीपिका कक्कड़ की सुबह सर्जरी होने वाली थी। ऐसे में फैंस लगातार शोएब से दीपिका की सेहत को लेकर अपडेट मांगते दिखे। कुछ देर पहले शोएब ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए परेशान फैंस को राहत की खबर दी।
शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) ने अपने पोस्ट कर जरिए अपडेट दिया 'हैलो सभी को, माफी कीजिय में कल रात कोई अपडेट नहीं दे पाया क्यूँकि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की सर्जरी काफी लंबी चली थी। एक्ट्रेस 14 घंटे तक ऑपरेशन थियेटर में रहीं लेकिन भगवान की दुआ से सब ठीक रहा। दीपिका अब भी आईसीयू में भर्ती हैं कुछ दर्द है लेकिन उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। दिल से आप सभी को शुक्रिया जिन्होंने प्रार्थनाएं, प्यार और अपना सपोर्ट दिया। एक बार दीपिका आईसीयू से बाहर आ जाए आपको मैं फिर अपडेट जरूर दूंगा। एक बार फिर सभी का शुक्रिया।'

Shoaib Ibrahim share Health Update of Dipika Kakar
हेल्थ अपडेट मिलते ही फैंस ने राहत की सांस ली है। बता दें पिछले कुछ महीनों से दीपिका की सेहत खराब चल रही थी। पेट दर्द की शिकायत लेकर जैसे ही दीपिका अस्पताल पहुंची तो उन्हे पता चला कि लिवर के निचले हिस्से में ट्यूमर है। डॉक्टर्स ने कई और टेस्ट किए तब साफ हुआ कि एक्ट्रेस को सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर है। अपने वलॉग के जरिए एक्ट्रेस और उनके पति शोएब इब्राहीम ने बड़ी खबर शेयर की।
