टीवी मसाला

ईद-उल-अजहा पर अस्पताल में ही रहेगी दीपिका कक्कड़, शोएब ने बताया 14 घंटे तक ओटी में अटकी रहीं थी सांसे

Shoaib Ibrahim Update on Dipika Kakar Surgery: अभिनेता और दीपिका कक्कड़( Dipika Kakar) के पति शोएब इब्राहिम ( Shoaib Ibrahim) ने अपने नए वलॉग में दीपिका की सर्जरी के बारे में सारी डिटेल्स शेयर की। स्टार ने बताया कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे चली थी और उस समय उनके बेटे का बुरा हाल हो गया था।

Image

Shoaib Ibrahim Update on Dipika Kakar Surgery

Shoaib Ibrahim Update on Dipika Kakar Surgery: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़( Dipika Kakar) इन दिनों मुश्किल भरे दौर से गुजर रही है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि मुझे कैंसर है जिसका इलाज चल रहा है। यह खबर सुनकर फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। हालांकि दो दिन पहले दीपिका कक्कड़ की सर्जरी हुई और उनके लिवर से ट्यूमर निकाल दिया गया। अब दो दिन बाद उनके पटी शोएब इब्राहिम( Shoaib Ibrahim) ने बताया कि सर्जरी वाले दिन उनके साथ क्या-क्या हुआ था। दीपिका की हालत से लेकर उसकी छुट्टी तक सबके बारे में उन्होंने अपने वलॉग में बताया है।

अभिनेता और दीपिका कक्कड़( Dipika Kakar) के पति शोएब इब्राहिम ( Shoaib Ibrahim) ने अपने नए वलॉग में दीपिका की सर्जरी के बारे में सारी डिटेल्स शेयर की। स्टार ने बताया कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे चली थी उन्हें सुबह ओटी में ले जाया गया और अगले 14 घंटे तक सर्जरी चलती रही। हम सभी अस्पताल में बाहर खड़े थे और बार-बार अपडेट ले रहे थे, लेकिन एक समय आया था जब डॉक्टर ने कुछ नहीं बताया हम सभी डर गए थे। हालांकि बाद में डॉक्टर ने मुझे दिलासा दिया कि अगर कोई अपडेट नहीं आ रही तो इसका मलतब है सर्जरी सही चल रही है। शोएब ने बताया कि 14 घंटे के बाद दीपिका को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया और वह सर्जरी सफल हुई।

शोएब ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपने दीपिका कक्कड़( Dipika Kakar) के लिए दुआ की जो असर हुई और सब ठीक हो गया। अब दीपिका कुछ दिन डॉक्टर की निगरानी में रहेगी, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही घर आ जाएंगी। शोएब ने बताया कि अब दीपिका कक्कड़ की सर्जरी हुई तब उनके बेटे ने भी हिम्मत दिखाई लेकिन वह अपनी मां से मिलने के लिए बेताब हो रहा था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article