टीवी मसाला

दीपिका कक्कड़ को ट्यूमर नहीं बल्कि हुआ लिवर कैंसर, पोस्ट शेयर कर दी फैंस को घातक बीमारी की जानकारी

Dipika Kakar Liver Cancer: टीवी दुनिया की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक दीपिका कक्कड़ के ऊपर मानों मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सभी को जानकारी दी कि उन्हे सेकंड स्टेज लिवर कैंसर हो गया है। ये सुनकर फैंस और एक्ट्रेस के दोस्त काफी शॉक में है।

Image

Dipika Kakar Second Stage Liver Cancer

Dipika Kakar Liver Cancer: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले शोएब इब्राहीम ने सभी को जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस के लिवर में ट्यूमर पाया गया है। ऐसे में जल्द ही दीपिका का ओपेरेशन भी होने वाला था। अचानक से तबीयत बिगड़ने पर उन्हे कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। कई टेस्ट होने के बाद अब दीपिका को पता चला कि उन्हे सेकंड स्टेज लिवर कैंसर हुआ है ना कि ट्यूमर। सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने सभी को जानकारी दी।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) सेकेंड स्टेज लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस पोस्ट करते हुए लिखती हैं 'जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी कठिन रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण अस्पताल जाना पड़ा था और फिर पता चला कि यह लीवर में एक टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। लेकिन अब पता चला कि ट्यूमर सेकेंड स्टेज का एक घातक कैंसर है। हमारे लिए ये सबसे मुश्किल घड़ी में से एक है।जिसे हमने देखा और अनुभव किया है!

एक्ट्रेस आगे फैंस और दोस्तों को बताती हैं कि वो इस समय बहुत पॉजिटिव हैं और बहादुरी से इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार भी हैं। दीपिका ने कहा 'मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है और आप सभी से मिल रहे प्यार और प्रार्थनाओं के साथ मैं इस मुश्किल घड़ी से भी बाहर निकल जाऊँगा! आप सभी मुझे अपनी प्रथनाओं में रखिएगा।' पोस्ट के सामने आते ही फैंस को दीपिका के लिए टेंशन होने लगी। श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना समेत कई सितारों ने दीपिका को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए दुआ मांगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article