टीवी मसाला

लिवर कैंसर की तकलीफ में भी Dipika Kakar ने धूमधाम से मनाया बेटे का जन्मदिन, शोएब इब्राहिम ने दिखाई झलक

Dipika Kakar Celebrates Son Ruhaan Birthday Amid Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ ने लिवर कैंसर की तकलीफ को किनारे रखकर धूमधाम से अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। इससे जुड़े वीडियो भी शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने धूमधाम से मनाया बेटे रुहान का जन्मदिन

Dipika Kakar Celebrates Son Ruhaan Birthday Amid Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। वह टीवी से लंबे वक्त से दूर हैं, लेकिन आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इस वक्त लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की सर्जरी हुई थी, जिसमें दीपिका कक्कड़ के लिवर में हुए ट्यूमर को हटाया गया। हालांकि अभी एक्ट्रेस का आगे इलाज होना बाकी है। लेकिन बीमारी में भी दीपिका कक्कड़ अपने बेटे और परिवार के लिए वक्त निकालना नहीं भूलीं। उन्होंने शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ धूमधाम से बेटे रुहान का जन्मदिन मनाया।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बेटे रुहान के दूसरे जन्मदिन पर घर में ही छोटी सी पार्टी रखी, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम ने बेटे की बर्थडे पार्टी का थीम जंगल रखा, साथ ही केक भी वह इस थीम से जुड़ा ही लेकर आए। दीपिका कक्कड़ पहले तो पार्टी में मास्क पहनी नजर आईं, लेकिन बाद में उन्होंने खुलकर पार्टी में एंजॉय किया और अपने बच्चे के साथ जमकर मस्ती भी की। दीपिका कक्कड़ की खुशी वीडियो में देखने लायक रही।

रुहान की बर्थडे पार्टी का वीडियो साझा करते हुए शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने कैप्शन में लिखा, "मेरा सुपरस्टार रुहान।" शोएब इब्राहिम द्वारा साझा किये गए इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि जहां रुहान का जन्मदिन 21 जून को आता है तो वहीं उनके पिता शोएब इब्राहिम का बर्थडे एक दिन पहले यानी 20 जून को आता है। दीपिका ने जन्मदिन के खास मौके पर अपने पति पर भी प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article