Dipika Kakar watch Pathaan: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने पहले बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। टीवी कपल दीपिका और शोएब कल रात आउटिंग करते नजर आए। दोनों, परिवार और दोस्तों के साथ शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म पठान देखने के पहुंचे। कम ही लोग जानते हैं कि दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
शोएब ने एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें उन्हें लाल टी-शर्ट पहने और पॉपकॉर्न का टब पकड़े देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य फोटो में शोएब को पत्नी दीपिका कक्कड़, बहन सबा इब्राहिम, उनके पति खालिद नियाज और अन्य लोगों के साथ देखा जा सकता है। सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद कुछ समय के लिए मुंबई में हैं। फिल्म को देखने के लिए गैंग काफी एक्साइटेड नजर आया। शोएब ने एक और तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह फिल्म का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शाहरुख के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल की इमोजी भी पोस्ट की है।
यह दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली फिल्म है जो कि उन्होंने बच्चे की घोषणा के बाद साथ में देखी है। कपल ने अपने व्लॉग में खुलासा किया था कि दीपिका ने अपना पहला ट्राइमेस्टर पूरा कर लिया है। दोनों इस खबर को छुपाना चाहते थे क्योंकि पिछले साल फरवरी में दीपिका का मिसकैरेज हो गया था।
दीपका कक्कड़ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद से YouTube पर वापस आ चुकी हैं। शोएब और दीपिका ने अपनी यूट्यूब फैमिली के लिए वीडियोज बनाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने पहले ब्रेक लिया था क्योंकि वे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में किसी से झूठ नहीं बोलना चाहते थे।
