टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim ने परिवार संग की अजमेर शरीफ दरगाह की जियारत, Dipika Kakar भी सिर पर चुन्नी ओढ़े आईं नजर

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim at Ajmer Sharif Dargah: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनों परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं। हाल में वे परिवार के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं।

Image

फोटो क्रेडिट- शोएब इब्राहिम इंस्टाग्राम

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim at Ajmer Sharif Dargah: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी छोटे पर्दे की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। दोनों इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन हमेशा सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने यू-ट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। इन दिनों कपल अपने परिवार के साथ राजस्थान में छुट्टियां मना रहे हैं। वहां की तस्वीरें और वीडियोज भी वे साझा करते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) एक साथ अजमेर शरीफ दरगाह में दिखाई दिये।

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने परिवार के साथ अजमेर शरीफ दरगाह की जियारत की। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने भी अपने सिर पर चुन्नी रखी हुई थी। वहीं शोएब इब्राहिम और बाकी लोग सिर पर पगड़ी या टोपी पहने दिखाई दिये। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की ये तस्वीरें देखते ही देखते चर्चा में आ गईं। एक्टर ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा करते हुए लिखा, "सौभाग्यपूर्ण, रब का शुक्र है।" शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की इन फोटोज को देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की तस्वीरें देख 'माशाअल्लाह' लिखा तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें सलाह दी कि अब उन्हें उमराह करने के लिए भी जाना चाहिए।

कैंसर से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़

बता दें की दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया है। बीते साल एक्ट्रेस की लिवर कैंसर सर्जरी हुई थी, लेकिन अभी भी वह पूरी तरह से बीमारी से उबर नहीं पाई हैं। उन्हें न केवल वक्त वक्त पर चेकअप के लिए जाना पड़ता है, बल्कि दवाइयों की हेवी डोज भी लेनी होती है। दीपिका कक्कड़ ने अपने व्लॉग में बताया था कि दवाइयों की वजह से उनके मुंह में छाले हो गए थे, साथ ही बाल झड़ने भी शुरू हो गए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article