टीवी मसाला

Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim ने अस्पताल में साथ मनाई बकरीद, फोटो शेयर कर एक्टर ने दिखाई झलक

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Celebrates Eid-Ul-Adha Together: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं। लिवर कैंसर सर्जरी के कारण दीपिका कक्कड़ इस वक्त अस्पताल में ही हैं। बीते दिन दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने ससुराल में ही ईद-उल-अदहा मनाई और एक्ट्रेस को ससुराल से तोहफा भी मिला।

Image

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अस्पताल में मनाई ईद

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Celebrates Eid-Ul-Adha Together: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी की सबसे लोकप्रिय और चहेती जोड़ियों में शामिल हैं। लेकिन इन दिनों दीपिका कक्कड़ मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस को लिवर कैंसर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। चंद दिनों पहले दीपिका कक्कड़ की सर्जरी भी हुई, जो कि 14 घंटों तक चली थी। बीते दिन शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया था कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) आईसीयू से बाहर आ चुकी हैं और अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। दीपिका कक्कड़ अभी भी अस्पताल में हैं और उनके साथ-साथ शोएब इब्राहिम ने भी अस्पताल में ही ईद-उल-अदहा मनाई।

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की, जिसमें दोनों का हाथ नजर आया। फोटो में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने एक-एक लिफाफा पकड़ा हुआ था जो कि कुछ और नहीं बल्कि एक्टर के पिता से कपल को मिली हुई ईदी थी। शोएब इब्राहिम ने फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "दीपि और मेरे लिए पापा की तरफ से ईदी आई है। आप सभी को ईद मुबारक।"

बता दें कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने व्लॉग में ही अपडेट दे दिया था कि वह और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इस साल बकरीद अस्पताल में ही मनाएंगे। इससे इतर एक्ट्रेस की बीमारी की बात करें तो दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर हुआ था, जिसका आकार करीब टेनिस बॉल जितना बड़ा था। लेकिन जांच में सामने आया कि दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ है। दीपिका कक्कड़ को हुई इस बीमारी ने फैंस के साथ-साथ टीवी स्टार्स को भी झटका दिया। हर किसी ने दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article