टीवी मसाला

Dipika Kakar: घबराते-घबराते अस्पताल पहुंचा परिवार, बेटा होते ही बांटी काजू कतली, देखें प्यार भरा VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 28, 2023, 09:51 AM IST

Dipika Kakar Delivery Vlog: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद दीपिका कक्कड़ की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। इस बीच अब शोएब इब्राहिम में दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी के दिन का वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Dipika Kakar Baby Delivery day Vlog

Dipika Kakar Delivery Vlog: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने हाल ही में अपने बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद दीपिका कक्कड़ की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। फैंस भी शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को बधाई दे रहे हैं। इस बीच अब शोएब इब्राहम में दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी के दिन का वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शोएब ने अपने बच्चे की हेल्थ को लेकर भी अपडेट दिया है। अभी तक दीपिका अस्पताल से डिसचार्ज नहीं हुई हैं। एक्ट्रेस तो पूरी तरह से ठीक हैं, हालांकि अभी उनका बेटा डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। यही वजह हैं कि दीपिका अभी भी एक बेटे के साथ अस्पताल में ही रुकी हुई हैं। शोएब के इस व्लॉग में दीपिका कक्कड़ के डिलीवरी के दिन का टेंशन और खुशी दोनों नजर आए रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

डिलीवरी के समय बेहद घबरा गए थे शोएब

इस व्लॉग में शोएब बताते हैं कि उनके बर्थडे का डिनर करने के बाद वो सभी लोग घर वापस चले गए थे। जिसके बाद करीब 1 बजे दीपिका को प्रेग्नेंसी पेन होने लगे थे। जिसके बाद वह सभी लोग अस्पताल पहुंचे। वॉटर ब्रेक होने के चलते ही दीपिका को प्री मैच्योर बेबी को जन्म देना पड़ा है। इस वीडियो में दीपिका की मां एक्ट्रेस को डिलीवरी के बाद बताती हैं कि शोएब काफी हिम्मती हैं, उन्होंने काफी अच्छे तरीके से इस सिचुएशन को हैंडल किया है।

मां को दिखाया बेटे का चेहरा

जैसे ही खबर मिलती है कि दीपिका को बेटा हुआ है, सभी घर वाले एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आते हैं। वहीं शोएब अपने फोन से बेटे का चेहरा अपनी मां को दिखाते हैं। जिसके बाद वह बेटे की नजर उतारती हैं। सोशल मीडिया पर शोएब का ये नया व्लॉग तेजी से वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article