टीवी मसाला

Dipika Kakar Baby: बेटा होने की दीपिका को आई थी गट फीलिंग, शोएब इब्राहिम ने क्यों छोड़ा TV शो?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 08:25 AM IST

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim baby: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) मां बन गई हैं, मां बनने के बाद उन्होंने पहली बार फैंस से बात-चीत की है और अपने बेबी के बारे में बताया है। शोएब इब्राहम के साथ उनका ये व्लॉग यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियों।

Image

Dipika kakar and shoaib ibrahim baby

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim baby: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) मां बन गई हैं, उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है, जिसके बाद अब दीपिका कक्कड़ के हसबैंड शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बच्चे की डिलीवरी का पूरा किस्सा और प्रेगनेंसी से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इस वीडियो में शोएब और दीपिका ने खुलासा किया है कि अभी उनका बेबी प्री-मैच्योर होने की वजह से डॉक्टर्स की निगरानी में ही है। दीपिका और शोएब के अलावा परिवार को कोई भी सदस्य बच्चे से नहीं मिल सका है। क्योंकि बेबी को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

हालांकि दिन-ब-दिन बेबी की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। डिलीवरी के बाद अब दीपिका और बच्चे का ख्याल रखने के लिए शोएब ने टीवी सीरियल छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस बात का खुलासा भी उन्होंने वीडियो में किया है।

डिलीवरी से पहले ही दीपिका को आ गई थी गट फीलिंग

इस साथ ही अपने ब्लॉग में शोएब इब्राहिम और दीपिका ने बताया कि डिलीवरी रूम में दीपिका से डॉक्टर्स बार-बार पूछ रहे थे कि आपको क्या लगता है कि लड़का होगा या लड़की? जिसके जवाब में दीपिका ने कहा, ‘उन्हें पहले से ही गट फीलिंग आ रही थी कि लड़का ही होगा, जिसके बाद 10 मिनट बाद जब डॉक्टर ने कहा की लड़का है तो वह डिलीवरी रूम में जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। ‘देखा.. मैंने कहा था ना लड़का ही होगा।’ इसके साथ ही शोएब ने खुलासा किया है कि डिलीवरी के बाद वह दीपिका और बच्चे के साथ समय बिताना चाहते हैं, जिस वजह से उन्होंने अपना टीवी सीरियल अजूनी छोड़ने का फैसला कर लिया है।

बता दें कि दीपिका और शोएब इस वीडियो में अपने बेटे को छोटू-छोटू कहकर बुलाते नजर आए हैं, हालांकि दोनों ने अपने बेटे का नाम तय कर लिया है। दीपिका और शोएब ने बताया कि वह जल्द ही अपने बेटे के नाम से खुलासा करने वाले हैं। दीपिका-शोएब का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article