टीवी मसाला

युजवेंद्र चहल से तलाक लेकर धनाश्री वर्मा ने मांगी थी 60 करोड़ रुपये एलिमनी, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Dhanashree Verma on Rs 60 crore alimony: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक होने एक बाद धनाश्री वर्मा पर बार-बार यह आरोप लगे थे कि उन्होंने एलिमनी के रूप में 60 करोड़ रुपये की मोटी रकम की डिमांड की थी। लोगों द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर अब धनाश्री वर्मा ने खुलकर बात की है और इन खबरों को गलत बताया है।

Image

Image Source: IMDb

Dhanashree Verma on Rs 60 crore alimony: भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के बाद से धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस तलाक के बाद से ही धनाश्री को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के लिए धनाश्री वर्मा ने 60 करोड़ रुपये की एलिमनी की डिमांड की थी। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से तलाक लेने के कई दिनों के बाद अब धनाश्री वर्मा ने 60 करोड़ रुपये एलिमनी की डिमांड करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

धनाश्री वर्मा इन दिनों अश्नीर ग्रोवर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। इस शो के दौरान धनाश्री वर्मा ने तलाक के बाद एलिमनी लेने की खबरों को एकदम गलत बताया। उन्होंने होस्ट आदित्य नारायण से कहा, 'इस बात को लगभग एक साल होने वाला है। इस तलाक के जल्दी होने की वजह आपसी सहमती थी। इसलिए जब लोग एलिमनी की बात कहते हैं तो ये गलत है। अगर मैं कुछ नहीं बोल रही हूं तो इसका मलतब यह नहीं कि लोग कुछ भी कहते रहेंगे। मेरे पेरेंट्स ने मुझे बताया है कि सिर्फ उन लोगों को अपनी सफाई दो जिन्हें आपको चिंता हो। जो तुम्हें जानते ही नहीं तो उन्हें समझाने में समय क्यों बर्बाद करना?'

धनाश्री वर्मा ने आगे कहा, 'हमारी शादी को 4 साल हो गए थे। शादी करने से पहले हमने एक-दूसरे को 6 से 7 महीने तक डेट किया था।' एलिमनी के आरोप लगने पर धनाश्री ने कहा, 'आपको यह सब चीजें देखकर दुख होता है। इन सब बातों की कोई जरुरत नहीं थी। इसमें कोई सच्चाई भी नहीं है। मुझे बहुत बुरा लग कि उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? खेर जाने दो मैं हमेशा उनकी रेस्पेक्ट करूंगी। यही मेरा विश्वास है। अब मुझे नहीं लगता कि मैं किसी को डेट कर सकती हूं।' रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में धनाश्री वर्मा की जोड़ी को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काफी पसंद किया गया था। पवन सिंह के बाहर होने के बाद धनाश्री काफी इमोशनल भी हो गई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article