mohit raina and aditi sharma first wedding anniversary: मोहित रैना (Mohit Raina) इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में छाए हुए हैं। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है और इसी के बाद से उनके सेपरेशन की चर्चाएं हैं। लोगों ने ये अफवाह उड़ा दी है कि मोहित रैना अपनी पत्नी अदिति शर्मा से तलाक लेने जा रहे हैं क्योंकि उनके बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। टीवी एक्टर मोहित रैना ने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'नई शुरुआत। अब एक्टर ने इन सब खबरों पर रिएक्ट किया है और सच्चाई बताई है।'
मोहित रैना और अदिति शर्मा की शादी 1 जनवरी 2022 को हुई थी। तब एक्टर मोहित ने फैन्स के साथ अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर कर ये खुशखबरी शेयर की थी। लेकिन अब एक फोटो और वीडियो को छोड़कर मोहित ने पत्नी के साथ की सभी पोस्ट्स को उन्होंने डिलीट कर दिया है, जिसके बाद लोगों के मन में ढेरों सवाल उठने लगे हैं। अब एक्टर ने सबका मुंहतोड़ जवाब दिया है और सच्चाई बताई है।
'ईटाइम्स' से बात करते हुए मोहित रैना ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा- 'क्या बकवास है। ये अफवाह निराधार है। मैं हिमाचल प्रदेश में हूं अभी और अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा हूं। इतना ही नहीं, उन्होंने पहाड़ों की वादियों से एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिससे ये साफ हो गया है कि कपल के बीच सब ठीक है। हालांकि इस दौरान उन्होंने डिलीट करने की वजह नहीं बताई।'
मोहित और अदिति की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। उन्होंने अपने रोमांस को दुनिया से छुपाकर रखा था। क्योंकि मोहित ने हमेशा अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह हमेशा एक प्राइवेट व्यक्ति रहे हैं। मोहित ने हमें यह भी बताया कि शादी करने का उनका फैसला 'अनप्लांड और अचानक' था। शादी को लेकर उन्हें अपने प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी।
