टीवी मसाला

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बॉयफ्रेंड विशाल सिंह से नहीं जिम ट्रेनर संग लिए सात फेरे, गोपी बहू के मिस्ट्री मैन से उठा पर्दा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 14, 2022, 06:57 PM IST

Devoleena Bhattacharjee marry with Shahnawaz Sheikh: टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने पति के साथ फोटो शेयर की हैं। कपल को फैंस शादी की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Image

devoleena marry with gym trainer

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्री- वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति के साथ एक फोटो शेयर की है। कुछ महीनों पहले देवोलीना और विशाल की सागई की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। हालांकि दोनों ने बाद में बता दिया था कि ये सगाई सिर्फ एक सॉन्ग प्रमोशन का हिस्सा है। रियल में ऐसा कुछ भी नहीं था।

देवोलीना की हल्दी और मेहंदी की फोटोज में विशाल सिंह नजर आए थे। ऐसे में फैंस को लगा था कि एक्ट्रेस ने विशाल सिंह से शादी की है। लेकिन ये सच नहीं है एक्ट्रेस ने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) से शादी की है।

देवोलीना ने शेयर की अपने पति की फोटो

एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बिग बॉस 13 में खुलासा किया था। इस अफेयर के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं था। कपल ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। इस शादी में विशाल सिंह और भावनी पुरोहित शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी लोनावला में हुई थी। देवोलीना ने अपनी शादी में बंगाली चूड़ा पहना था। कपल ने अपनी शादी को रजिस्टर भी करवा दिया है। फैंस एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं। देवोलीना की शादी और मेहंदी की तस्वीरें छाई हुई हैं।

शादी के दिन देवोलीना ने रेड कलर की साड़ी पहनी हैं। एक फोटो में उनके साथ एक शख्स दिख रहा जो पर्पल कलर के शेरवानी में है। एक्ट्रेस ने उस शख्स का हाथ पकड़ रखा है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरों में उनके पति शहनवाज शेख नजर नहीं आए। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस के दूल्हे के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थे। अब देवोलीना ने शहनवाज के साथ फोटो शेयर की है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article