टीवी मसाला

TV के इन मशहूर कपल पर लगा किडनैपिंग का आरोप, कुछ दिन पहले हुए हैं कंगाल!

TV Couple Accused For Kidnaping: टीवी दुनिया के मशहूर कपल पर किडनैपिंग और जबरन पैसा वसूलने का आरोप लगा है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर श्याम सुंदर डे की पत्नी ने इसका खुलासा सोशल मीडिया पर सामने आकार किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए क्या है पूरी खबर।

Image

puja banerjee kunal verma accused for kidnaping and extortion by bengali producer

TV Couple Accused For Kidnaping: टीवी इंडस्ट्री के कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले हफ्ते कपल ने खुलासा किया कि दोस्त ने उनके साथ धोखाधड़ी की और सारे पैसे डूब गए। पूजा और कुणाल ने ये तक बताया कि उन्होंने इस फ्रॉड में अपनी सारे सेविंग्स गवा दी जिसके चलते अब उनको जीरो से शुरू करना होगा। अब इस कपल से जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर श्याम सुंदर डे की पत्नी ने दोनों पर किडनैपिंग और जबरन पैसे वसूलने का इल्जाम लगाया है।

डायरेक्टर की पत्नी मालबिका ने खुलासा किया कि 31 मई को उनके पति एक मीटिंग के लिए गोवा गए थे। जबरन मेरे पति को गुमानाम जगह ले जाया गया। सिर्फ यही नहीं श्याम को पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ड्रग्स के झूठे आरोप में फंसाना चाहा ताकि पैसे मिल सके। टीवी कपल संग मिलकर पीयूष कोठारी ने श्याम को शारीरिक प्रताड़ित भी किया। डरे हुए श्याम ने कपल को 26 लाख रुपए भी दिए, ऐसे में मैंने ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री संभालकर रखी हुई है।' इसी के साथ मालबिका ने ये भी दावा किया कि श्याम का जबरदस्ती फोन छीना गया और निजी चीजें शेयर करने की धमकी दी।

खबर सामने आई है कि श्याम और उनकी पत्नी ने औपचारिक तौर पर एफईआई दर्ज करा दी है। स्थानीय पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें साल 2020 में पूजा और कुणाल ने एक दूजे संग सात फेरे लिए थे। सिर्फ यही पूजा शादी से पहले कि कुणाल के बच्चे की मां बन गई थी। पूजा शो 'देवों के देव महादेव' में भी नजर आ चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article