टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee की जयमाला वीडियो आई सामने, फैंस बोले 'इतनी सस्ती शादी...'

Devoleena Bhattacharjee Jaimala Video: टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जयमाला वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके लिए दुआएं दे रहे हैं। देवोलीना का जयमाला वीडियो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Image

Devoleena Bhattacharjee की जयमाला वीडियो आई सामने

Devoleena Bhattacharjee Jaimala Video: टीवी इंडस्ट्री की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार शादी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन वीडियोज और फोटोज के जरिए देवोलीना भट्टाचार्जी फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को कैसे जिया है? देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ देर पहले ही जयमाल सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देवोलीना और शहनवाज एक-दूसरे के गले में फूलों की माला पहनाते दिख रहे हैं। वीडियो में जहां देवोलीना भट्टाचार्जी लाल रंग की साड़ी में दिख रही हैं, तो वहीं शहनवाज काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। आप देवोलीना दवारा शेयर किया गया वीडियो नीचे देख सकते हैं:

देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुपचुप रचाई शादी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। देवोलीना भट्टाचार्जी के इंडस्ट्री के दोस्तों को भी उनकी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। अदाकारा के परिवारों को छोड़ दें तो बहुत कम लोगों को ही पता था कि वो शादी करने वाली हैं। जब देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, तब सबको पता चला कि वो 7 जन्मों के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके बाद ही सभी ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कीं। देवोलीना को गुपचुप शादी रचाना थोड़ा महंगा भी पड़ गया है क्योंकि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि देवोलीना ने काफी सस्ती शादी की है ताकि रुपये बचाया जा सके।

टीवी इंडस्ट्री के कलाकार दे रहे हैं बधाई

देवोलीना भट्टाचार्जी काफी लम्बे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। इतने सालों में देवोलीना भट्टाचार्जी ने कई दोस्त बनाए हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के ये करीबी दोस्त उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। काम्या पंजाबी से लेकर कई मशहूर टीवी कलाकारों ने सोशल मीडिया की मदद से देवोलीना पर प्यार बरसाया है। देवोलीना अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगातार सभी के बधाई भरे मैसेज शेयर कर रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article