Debattama Saha Reveals She Lost Her Voice For 3 Months: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबत्तमा साहा ने 'शौर्य और अनोखी की कहानी' से लोगों का खूब दिल जीता है। इसके बाद वह कई टीवी शो में नजर आईं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक रहा। आखिरी बार उन्हें 'कृष्णा मोहिनी' में देखा गया था, जो कि कुछ ही महीनों में बंद हो गया। करियर से इतर देबत्तमा साहा (Debattama Saha) ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अपनी आवाज करीब 3 महीने के लिए खो दी थी। देबत्तमा साहा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'इकतारा' गाती नजर आईं। इस वीडियो के कैप्शन में ही उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया।
देबत्तमा साहा (Debattama Saha) ने कैप्शन में बताया कि आवाज खोने के बाद वह हमेशा चुप रहती थीं और रोया करती थीं। इस सिलसिले में देबत्तमा साहा ने कहा, "उस वक्त को याद करते हैं, जब मैं अपने आवाज की वजह से परेशान हुई थी। मैंने अपनी आवाज को 3 महीने के लिए खो दिया था। जो दर्द और तकलीफ मैंने महसूस की थी, मुझे लगा था कि मैं कभी नहीं गा पाऊंगी। तकलीफ होती थी, जब मैं ज्यादा बात करती थी। मैंने गाने के लिए जो प्रयास किये थे, वो बहुत ज्यादा थे। जब मुझे लगता था कि कुछ गलतफहमियों को साफ करना भी सही नहीं है, क्योंकि मुझे तकलीफ होती थी। मैं खुद को चुप रखती ती और ज्यादातर वक्त रोती थी।"
देबत्तमा साहा (Debattama Saha) ने बताया कि उस मुश्किल घड़ी में उन्हें अपनी आवाज की अहमियत पता चली। देबत्तमा साहा ने कहा, "मुझे आवाज की और बोलने की एहमियत समझ आई। मैंने महसूस किया और समझा कि क्या होता कि अगर मैं किसी और की जगह होती जो इसी चीज से गुजर रहा होता। मुझे जिंदगी की अहमियत पता चली और मैंने रोजाना प्रार्थना की।"
