Fahmaan Khan And Debattama Saha To Make Comeback On TV: टीवी के चर्चित एक्टर फहमान खान ने 'इमली' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। फहमान खान का अंदाज और उनका किरदार लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया गया था। फहमान खान को आखिरी बार 'धर्मपत्नी' सीरियल में देखा गया है। लेकिन कुछ ही महीनों बाद ये शो बंद हो गया। वहीं अब खबर आ रही है कि फहमान खान (Fahmaan Khan) टीवी की चर्चित एक्ट्रेस देबत्तमा साहा के साथ नए शो में नजर आएंगे, जिसे टाइटल भी मिल चुका है। इतना ही नहीं, फहमान और देबत्तमा का ये शो टीवी के एक टॉप शो का किस्सा भी खत्म कर सकता है।
फहमान खान (Fahmaan Khan) और देबत्तमा साहा (Debattama Saha) के अपकमिंग शो का नाम पहले 'रत्ना' रखा गया था। लेकिन अब मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'कृष्ण मोहिनी' रख दिया है। खबरों की मानें तो फहमान और देबत्तमा का ये शो द्वारका पर आधारित होगा, जिसे भगवान कृष्ण की नगरी भी कहा जाता है। हालांकि शो की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसे आईपीएल 2024 के बाद ही टेलीकास्ट करेंगे।
फहमान खान (Fahmaan Khan) और देबत्तमा साहा (Debattama Saha) का शो 'कृष्ण मोहिनी' कलर्स टीवी पर रिलीज होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो रवि दुबे और सर्गुन मेहता के 'उडारियां' का पत्ता काट सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि फहमान खान के कमबैक के लिए फैंस भी पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शो में उन्हें देबत्तमा साहा के साथ देखने के लिए भी लोग एक्साइटेड हैं।
