Dalljiet Kaur Slams Shalin Bhanot Amid Fight With Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी और निखिल पटेल की लड़ाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। निखिल पटेल के गर्लफ्रेंड संग मुंबई आने के बाद दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं बीते दिन भी वह निखिल पटेल से जुड़े मसले के लिए मुंबई पुलिस के पास पहुंची थीं। यहां तक कि उन्होंने निखिल पटेल (Nikhil Patel) से जुड़ा टैटू भी रि-डिजाइन कराने का फैसला कर लिया है। वहीं अब दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग लड़ाई के बीच एक्स पति शालीन भनोट को आड़े हाथों लिया है।
दरअसल, दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने उन्हें शालीन भनोट संग पैचअप करने की सलाह दी थी। यूजर ने लिखा था, "शालीन से बात करो और उनके साथ दोबारा पैचअप कर लो।" लेकिन यूजर की इस बात पर दलजीत कौर ने जवाब देते हुए लिखा, "उन्होंने कोई मैसेज नहीं किया और न ही पूछा है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ये जानने में रुचि भी है कि उनके बेटे के साथ क्या हो रहा है। वह शायद इस वक्त बहुत ज्यादा बिजी होंगे।" लेकिन अपने इस जवाब के लिए खुद दलजीत कौर ही लोगों के निशाने पर आ गईं।

दलजीत कौर ने शालीन को लिया आड़े हाथों
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या फर्क पड़ता है कि वो संपर्क कर रहा है या नहीं। तुम खुद भी तो कर सकती हो और बच्चे को उसके असली पापा के पास ले जा सकती हो। जितना बुरा दिखाया जा रहा है, शालीन उतना बुरा लगता नहीं है। तुम्हें खुद अपनी पहली जिंदगी में जाना चाहिए और देखना चाहिए। सबकुछ ठीक हो जाएगा और निखिल को भी जवाब मिलेगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्यों अब शालीन की बड़ी याद आती है। वो कोई ऑप्शन नहीं है जब दिल किया,अपने हिसाब से इस्तेमाल कर लिया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आप अपने बेटे को दूर ले गई थीं दूसरे पति के पास। अब उन्होंने छोड़ दिया है तो आप पहले पर इल्जाम लगा रही हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।"
