Nikhil Patel Takes A Dig On Dalljiet Kaur Over Redesigning Tattoo: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर का भले ही निखिल पटेल संग अभी तक तलाक नहीं हुआ है, लेकिन उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। निखिल पटेल की हरकतों से परेशान होकर दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बीते दिन पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पति से जुड़ा अपना टैटू बदलवाना चाहती हैं। दलजीत कौर का कहना था कि प्यार और ईमानदारी जैसा कुछ भी नहीं होता है। लेकिन अब उनकी इस बात पर निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने चुटकी ली है।
निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) की इस बात की खिल्ली उड़ाई, साथ ही कहा कि वह पहले ही ये काम कर चुके हैं। बता दें कि निखिल पटेल का इंस्टाग्राम एकाउंट प्राइवेट है, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। निखिल पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आज रीडिजाइनिंग की बहुत बातें हो रही हैं। मैंने अपना तो लगभग करा ही लिया है।" बता दें कि निखिल पटेल कुछ दिनों पहले अपनी गर्लफ्रेंड समीना जफर के साथ मुंबई आए थे, जिसके बाद वह जमकर ट्रोल तो हुए ही। साथ ही दलजीत कौर ने उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई।

2023 में हुई थी निखिल पटेल और दलजीत कौर की शादी
बता दें कि दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बीते साल मार्च में निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ शादी रचाई थी। लेकिन उनकी शादी कुछ महीनों बाद ही टूट गई। निखिल पटेल ने शादी को मानने तक से इंकार कर दिया है। ये बात उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी जाहिर की थी।
